Gold Silver Price Today: जयपुर में 1.65 लाख रुपये के पार पहुंचा सोना, चांदी की कीमतों में भी भारी हलचल

Jaipur Gold Silver Rate Today: ईरान-इजराइल युद्ध के तनाव ने जयपुर के सराफा बाजार में हलचल मचा दी है. जानें युद्ध के हालातों के बीच क्या हैं सोने-चांदी के नए दाम और आगे क्या बढ़ेगी कीमतें?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर के सराफा बाजार में सोना 1,65,200 रुपये के पार, चांदी 3500 रुपये टूटी
IANS

Jaipur News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब सराफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं जिससे इनके दामों में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है.

सोना महंगा हुआ, चांदी सस्ती

जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार, आज सराफा बाजार में चांदी 3500 रुपये सस्ती होकर 2,77,500 रुपये प्रति किलो रही. वहीं शुद्ध सोना 500 रुपये महंगा होकर 1,65,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जेवरात सोना 1,54,500 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया.

Advertisement

क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम?

सराफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मध्य-पूर्व के तनाव और युद्ध की आशंकाओं के कारण अस्थिरता बनी हुई है. ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी की ओर रुख करते हैं, जिससे इनकी कीमतों में तेजी या उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

आगे क्या और महंगा होगा सोना?

कारोबारियों का कहना है कि यदि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी के दामों में और तेजी की संभावना भी बन सकती है.

ये भी पढ़ें:- खत्म हुआ बजट सत्र, 24 दिन में 184 घंटे चली चर्चा, 'दो संतान' नियम खत्म करने समेत 10 बड़े बिल पास


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.