Jaipur News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब सराफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं जिससे इनके दामों में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है.
सोना महंगा हुआ, चांदी सस्ती
जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार, आज सराफा बाजार में चांदी 3500 रुपये सस्ती होकर 2,77,500 रुपये प्रति किलो रही. वहीं शुद्ध सोना 500 रुपये महंगा होकर 1,65,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जेवरात सोना 1,54,500 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया.
क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम?
सराफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मध्य-पूर्व के तनाव और युद्ध की आशंकाओं के कारण अस्थिरता बनी हुई है. ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी की ओर रुख करते हैं, जिससे इनकी कीमतों में तेजी या उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.
आगे क्या और महंगा होगा सोना?
कारोबारियों का कहना है कि यदि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी के दामों में और तेजी की संभावना भी बन सकती है.
ये भी पढ़ें:- खत्म हुआ बजट सत्र, 24 दिन में 184 घंटे चली चर्चा, 'दो संतान' नियम खत्म करने समेत 10 बड़े बिल पास