विज्ञापन

Jaipur Gold Rate Today: जयपुर में 2.41 लाख रुपये के पार पहुंची चांदी, सोने ने भी पकड़ी जबरदस्त रफ्तार; जानें ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है. खरीदारी से पहले यहां देखें जयपुर सराफा बाजार में आज के ताजा और सटीक भाव.

Jaipur Gold Rate Today: जयपुर में 2.41 लाख रुपये के पार पहुंची चांदी, सोने ने भी पकड़ी जबरदस्त रफ्तार; जानें ताजा भाव
जयपुर सराफा बाजार में बड़ा उछाल, आसमान पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम

Jaipur News: अगर आप शादी-ब्याह के लिए सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे थे, तो आज के भाव आपको बड़ा झटका दे सकते हैं. जयपुर सराफा बाजार में बुधवार (25 मार्च) की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. चांदी की कीमतों में 13,000 रुपये का भारी उछाल आया है, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों के होश उड़ गए हैं.

आज के 'शॉकिंग' रेट्स

जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी सीधे 13000 रुपये महंगी होकर 2,41,000 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है. जबकि, शुद्ध सोना (24 कैरेट) 4,500 रुपये की बढ़त के साथ अब 1,48,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, गहने बनाने वाला सोना भी पीछे नहीं है, यह 1,39,000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया है.

क्यों मची है ये 'लूट'?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ी मांग ने कीमतों को हवा दी है. इसके अलावा, भारत में आगामी शादियों के सीजन के कारण घरेलू मांग में अचानक आई तेजी ने भी आग में घी डालने का काम किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही रफ्तार रही, तो चांदी बहुत जल्द 2.50 लाख और सोना 1.50 लाख के जादुई आंकड़े को पार कर सकता है.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी आतंकी भट्टी से संपर्क साधने के प्रयास में पुलिस के रडार पर आया हनुमानगढ़ का युवक, राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com