गूगल मैप ने हाईवे के बदले ट्रेलर को तंग गलियों में पहुंचाया, कई दुकानें टूटी, घंटो लगा रहा जाम, ड्राइवर फरार

Google Map Location: गूगल मैप के चक्कर में एक भारी-भरकम ट्रेलर हाइवे से भटककर तंग गलियों में जा घुसा. व्यापारियों के गुस्से से बचने के लिए ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार भी हो गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संकरी गलियों में फंसा ट्रेलर

Rajasthan Trailer Stuck in Streets: आजकल सभी लोग गूगल पर ज्यादा निर्भर है, कहीं भी जाना हो किसी भी सवाल का जवाब पाना हो तो लोग गूगल करते हैं. लेकिन इसका सहारा लेना कभी-कभी खतरनाक भी साबित हो जाता है. कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश से ऐसा मामला सामने आया था जहां गूगल मैप ने गलत एड्रेस बताया और गाड़ी निर्माणाधीन पुल के नीचे जा गिरी. ऐसा ही मामला अब राजस्थान की राजधानी जयपुर के बस्सी से सामने आया है. जहां सुबह 5 बजे तूंगा कस्बे में एक भारी-भरकम ट्रेलर गूगल लोकेशन के भरोसे चल रहा था और गलती से स्टेट हाईवे छोड़कर मुख्य बाजार में घुस गया.

Advertisement

ट्रेलर चालक को जयपुर से दौसा की ओर जाना था, उसने रास्ता ढूंढने के लिए गूगल मैप्स का सहारा लिया. लेकिन मैप की गलत दिशा-निर्देश के कारण वह स्टेट हाईवे की बजाय तूंगा के तंग गलियों में पहुंच गया. संकरी गलियों और बाजार की भीड़भाड़ के बीच ट्रेलर आगे बढ़ता गया और कई दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियां और अन्य प्रतिष्ठानों को काफी नुकसान हो गया.

बाजार की संकरी गलियों में फंसा ट्रेलर

इस हादसे में मुख्य बाजार की सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई, सुबह होते-होते स्थिति और बिगड़ गई. बाजार खुलने के समय तक ट्रेलर वहां फंसा रहा. इससे स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. आधा दर्जन दुकानों को नुकसान पहुंचने के बाद व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की.सूचना मिलते ही तूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रेलर को निकालने की कोशिश शुरू की. संकरी गलियों में फंसे होने की वजह से ट्रेलर को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे ट्रेलर को बाजार से हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ.

ट्रेलर को फंसाकर ड्राइवर फरार

व्यापारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुबह से ही सीमेंट की कट्टों से भरा हुआ ट्रेलर फंसा हुआ था. ट्रेलर का ड्राइवर  मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर आकर दो क्रेन कि सहायता से रास्ता चालू करवाया. तुगा थाना प्रभारी श्रीराम मीणा ने बताया गूगल मेप की सहायता से गलत दिशा में जाने की वजह से ट्रेलर बाजार में फस गया. क्रेन की मदद से ट्रेलर को साइड में करवा दिया गया.

ये भी पढ़ें- Jaipur Road Accident: जयपुर में बेकाबू रोडवेज बस की कार से भीषण टक्कर, महाकुंभ जा रहे भीलवाड़ा के 8 लोगों की मौत
 

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.