विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2026

पुष्कर में बजरी भरे डंपर ने पुल‍िस की जीप में मारी टक्‍कर, ASI सह‍ित दो पुल‍िसकर्मी घायल 

टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी क‍ि पुल‍िस की जीप बुरी तरह से क्षत‍िग्रस्‍त हो गई. घायल पुल‍िसकर्म‍ियों को अस्‍पताल में भर्ती क‍िया गया है. 

पुष्कर में बजरी भरे डंपर ने पुल‍िस की जीप में मारी टक्‍कर, ASI सह‍ित दो पुल‍िसकर्मी घायल 
घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज कराया गया.

पुष्कर क्षेत्र में शनिवार देर रात सावित्री लिंक रोड पर बजरी से भरे एक डंपर ने पुलिस की जीप को टक्कर मार दी. हादसे में पुलिस जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, उसमें सवार एएसआई हरभान सिंह और चालक शशिकांत घायल हो गए.  दोनों को तुरंत अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया. पुलिस की जीप मोतीसर रोड से पुष्कर की ओर गश्त पर लौट रही थी.

इसी दौरान तिलोरा की ओर से आ रहा बजरी से लदा डंपर सावित्री लिंक रोड होते हुए खरेखड़ी की ओर बढ़ रहा था. जलदाय विभाग चौराहे के पास डंपर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, और बेकाबू होकर सीधे पुलिस जीप से जा टकराया.  

दो पुलिसकर्मी घायल 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है. 

डंपर चालकर फरार 

हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. इससे क्षेत्र में भारी वाहनों के संचालन और उनकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. 

पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया 

पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. यह घटना एक बार फिर यह संकेत देती है कि रात के समय भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार आमजन ही नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था संभालने वाली पुलिस के लिए भी खतरा बनती जा रही है.  ऐसे में सख्त कार्रवाई और निगरानी की जरूरत पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर रोडवेज बस और बाइक की टक्‍कर, 3 युवकों की मौत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com