राजस्थान: पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी, महिला और बेटी की मौत; फंदे से गिर गया बेटा

महिला ने अपने घर में एक ही रस्सी पर तीन फंदे बनाकर पहले अपनी बेटी और बेटे को फांसी के फंदे पर लटकाया और बाद में खुद भी फांसी लगा ली. पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान में महिला ने अपने बेटे और बेटी के साथ लगाई फांसी: पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, 30 महिला के साथ उसकी 13 साल की बेटी की भी मौत हो गई है. वहीं, उसके 13 वर्षीय बेटे को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इलाज के लिए हनुमानगढ़ लाया जा रहा है. घटना की जानकारी पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. बच्चों के साथ महिला के आत्महत्या करने की वजह का अभी तक पता नहीं चला पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

फंदे से नीचे गिर गया बेटा गीतेश

पुलिस के अनुसार, पल्लू कस्बे में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में 30 वर्षीय सुमन और उसकी 13 वर्षीय बेटी रितिका की मौत हो गई, जबकि 7 वर्षीय पुत्र गीतेश गंभीर रूप से घायल हो गया. सुमन ने अपने घर में एक ही रस्सी पर तीन फंदे बनाकर पहले अपनी बेटी रितिका और बेटे गीतेश को फांसी के फंदे पर लटकाया और बाद में खुद भी फांसी लगा ली. इस दौरान गीतेश फंदे से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई.

Advertisement

घटना के बाद गीतेश को तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पल्लू से हनुमानगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि घटना के समय सुमन का पति रावतसर गया हुआ था. घटना की सूचना पड़ोस के एक युवक ने पल्लू पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. 

गंभीर हालत के चलते बेटा हायर सेंटर रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद विश्नोई, टाउन थानाधिकारी अशोक बिश्नोई सहित पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चे का हालचाल जाना. डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने बताया कि इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें-

जयपुर में 11 साल छोटी प्रेमिका संग ट्रेन के आगे कूदा शादीशुदा प्रेमी, नहीं मिला सुसाइड नोट

राजस्थान: खेलने के लिए बनाई सुरंग में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, ढहने पर मिट्टी में दब गए तीनों बच्चे