विज्ञापन

जयपुर में 11 साल छोटी प्रेमिका संग ट्रेन के आगे कूदा शादीशुदा प्रेमी, नहीं मिला सुसाइड नोट

युवक पहले से शादीशुदा था, और 19 साल की युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया. पर‍िवार का इकलौता बेटा था. माता-पिता की पहले ही देहांत हो चुका.

जयपुर में 11 साल छोटी प्रेमिका संग ट्रेन के आगे कूदा शादीशुदा प्रेमी, नहीं मिला सुसाइड नोट
जयपुर में प्रेमी और प्रेमिका ने एक साथ सुसाइड कर लिया.

जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र के रीको फाटक के पास मंगलवार देर रात एक प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. मृतकों की पहचान उत्तम (30) पुत्र गणेश, निवासी सुनारों का मोहल्ला, बस्सी और खुशी मीणा (19) पुत्री राजूलाल मीना, निवासी जामडोली के रूप में हुई है. दोनों की पहचान रेलवे ट्रैक के पास खड़ी बाइक नंबर से हुई. 

सुसाइड नोट नहीं मिला 

थानाधिकारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट या मोबाइल से जुड़ा ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ज‍िससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके. मृतक उत्तम पहले से शादीशुदा था. करीब पांच साल पहले उसकी शादी आंचल से हुई थी. वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था, और उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है. 

रैपिडो चलाता था प्रेमी 

परिवार में दो बहनें हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक उत्तम शांत स्वभाव का व्यक्ति था, और धागा पुआई का काम करता था. साथ ही वह रैपिडो चलाकर अपनी आजीविका चला रहा था. खुशी मीणा सेकेंड ईयर की छात्रा थी, और चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी. परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार देर रात करीब 9 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी.  

बालाजी मंदिर पर हुई थी दोनों की मुलाकात 

देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई, और जामडोली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई. बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब 2 साल पहले जामडोली स्थित घाट बालाजी मंदिर के पास हुई थी. रात दोनों करीब 15 किलोमीटर दूर बस्सी रीको फाटक पहुंचे, जहां उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, और मामले की हर एंगल से जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में टीना डाबी सहित 65 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, 26 ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले गए

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close