हरियाणा चुनाव पर गहलोत का बड़ा दावा, बोले- 'पहले हवा चल रही थी, फिर आंधी आई, अब सुनामी में बदल रहा है'

हरियाणा में कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को एक बड़ा दावा किया. अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में आंधी चल रही है.

Advertisement
Read Time: 2 mins

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में है, तमाम दलों की ओर से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. हरियाणा में बुधवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया है. पांच अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा. जिसके बाद 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. 

अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस के पक्ष में चल रही आंधी

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का रोड-शो हुआ. जिसमें लोगों की भारी भीड़ जुटी. इधर हरियाणा में कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को एक बड़ा दावा किया. अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में आंधी चल रही है. 

राहुल-प्रियंका के रोड-शो से माहौल एकतरफाः गहलोत

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, "हरियाणा में तो कांग्रेस की आंधी चल रही है. कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी. जब से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वहां(हरियाणा में) रोड शो किया है तब से माहौल और एकतरफा बन चुका है. पहले यहां हवा चल रही थी, फिर आंधी आई और अब सुनामी में बदल रही है".

खरगे बोले- भाजपा के दोनों इंजन फेल हुए तो सीएम बदला 

Advertisement

बुधवार को हरियाणा के चरखी दादरी के बाढड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल शासन किया. प्रदेश की गठबंधन सरकार के दोनों इंजन फेल होते ही उन्हें बदलकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया. इन्होंने हरियाणा के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए. भाजपा पहाड़ खोदकर चूहा निकालती है.

यह भी पढ़ें - Metro में सफर करते नजर आए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, लोगों ने ली सेल्फी, Pics Viral