चिकित्सा मंत्री खींवसर के पैर पकड़ रोई महिला नर्सिंगकर्मी, बोली- सर मेरा ट्रांसफर कर दीजिए

जोधपुर के MG हॉस्पिटल में हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने एक महिला नर्सिंग स्टाफ रो पड़ी. उसने उनके पैर पकड़कर ट्रांसफर की गुहार लगाई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैर पकड़ते हुई नर्सिंगकर्मी
NDTV

 Jodhpur Viral Video Nurse: राजस्थान के जोधपुर जिले के ऐतिहासिक महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उस समय हर किसी की आँखें नम हो गईं, जब एक पीड़ित महिला नर्सिंगकर्मी अपनी ट्रांसफर की समस्या को लेकर सीधे सूबे के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने फूट-फूटकर रोने लगी. अपनी बात कहते-कहते महिला इस कदर भावुक हो गई कि उसने सरेआम  चिकित्सा मंत्री के पैर पकड़ लिए और अपना ट्रांसफर की गुहार लगाने लगी.

यह पूरा घटनाक्रम जिले के महात्मा गांधी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के दौरान घटित हुआ. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement

अस्पताल के मंच के पास रो पड़ी नर्सिंगकर्मी सरिता

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एमजीएच अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायाजा लेने के दौरान अस्पताल में एक कार्यरत महिला नर्सिंगकर्मी सरिता अपनी स्थानांतरण (Transfer) से जुड़ी एक बड़ी समस्या को लेकर मंत्री के पास पहुंची.

महिला नर्सिंगकर्मी अपने पूर्व में हुए स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग कर रही थी. वीडियो में मंत्री महिला की बात सुनते हुए आगे बढ़ते हैं और पूछते हैं कि वह अभी कहां तैनात है. महिला रोते हुए अपनी परेशानी बताती है, जिस पर मंत्री कहते हैं कि मैं कर दूँगा... अगले महीने..." और उसे तसल्ली देने की कोशिश करते हैं. 

पैरो में गिरकर लगाई ट्रांसफर करने की गुहार

मंत्री जैसे ही आगे बढ़ने लगते हैं, महिला नर्सिंगकर्मी भावुक होकर रोते-बिलखते हुए अचानक नीचे झुकती है और मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैर पकड़ लेती है. वह रोते हुए गुहार लगाती है कि सर, मेरा ट्रांसफर करा दीजिए.

सर पर हाथ रख दिया भरोसा

अचानक पैर पकड़े जाने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोग महिला को संभालते हैं और उसे ऊपर उठाते हैं. वहीं मंत्री खींवसर महिला को आश्वासन देते हुए उस के सिर पर हाथ रखा और उसे ढांढस बंधाया. साथ ही कहा कि हो जाएगा, नेक्स्ट मंथ (अगले महीने) पक्का हो जाएगा. इसके बाद मंत्री उसके प्रार्थना पत्र को अपने हाथ में ले लिया..

Advertisement

महिला के सिसकने और रोने की आवाज से पूरा माहौल बेहद शांत हो गया. महिला नर्सिंगकर्मी का यह दर्द देखकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया.

यह भी पढ़ें: आमेर में बेशकीमती नीलम रत्न के लिए चुराई 1100 साल पुरानी मूर्ति, 2 सगे भाई दबोचे गए

Advertisement