Weather Update: राजस्‍थान में 10-11 मार्च को हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल 

Weather Update: राजस्‍थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने, और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो.

Rajathan Weather Alert: वर्तमान में राजस्‍थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किए जा रहे हैं, जो की सामान्य से 4 से 9 डिग्री के ऊपर है. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 38 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया है. अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के मध्य दर्ज किए जा रहे हैं, जो कि सामान्य से 2 से 6 डिग्री ऊपर है. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 20.8 डिग्री (सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है.

एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा  

राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 32 से 96 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. राज्य के दक्षिणी भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री दर्ज होने तथा 10-11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है. शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री ऊपर जारी रहने की प्रबल संभावना है. 

अधिकतम तापमान 38 के पार 

बाड़मेर का अध‍िकतम तापमान 38 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जैसलमेर का 36 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, फलोदी का 35 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, बीकानेर 38 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, गंगानगर का  36ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जोधपुर का 32 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, टोंक 36.9 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, बूंदी 36.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, भीलवाड़ा का 34 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, अजमेर का 34.9 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, पाली का 33 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, च‍ित्‍तौड़गढ़ का 87 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और चूरू का 37 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस अध‍िकत तापमान रिकॉर्ड हुआ.

Advertisement

माउंट आबू का न्यूनतम पारा 12 डिग्री 

मौसम व‍िभाग के अनुसार, न्‍यूनतम तापमान  अजमेर में 17 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, भीलवाड़ा में 15 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जयपुर में 19 डि‍ग्री सेल्‍स‍ियस, माउंट आबू में 12 डिग्री, बीकानेर में 20 ड‍िग्री, श्रीगंगानगर में 18 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, झुंझुनूं में 18 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जालौर में 16.6 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ.

यह भी पढ़ें: महिला दिवसः 94 साल की पाना देवी दौड़ती हैं 100 मीटर रेस, फेंकती हैं भाला-गोला और डिस्कस, अब बस हैं दो अरमान

Advertisement