Weather Alert: भरतपुर सुबह तेज आंधी और झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है. सुबह से ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई. कुछ ही देर में शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़ चलने की आशंका जताई गई.
तेज आंधी के साथ बारिश
एक दिन पहले भी इसी तरह सुबह तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिला. उसके बाद पूरे दिन मौसम साफ रहा. फिर आज सुबह 5:30 के आसपास मौसम ने करवट ली, और तेज आंधी के चलने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे सुबह घूमने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. सभी बारिश से बचने के लिए भागते हुए नजर आए, जो लोग सुबह घूमने के लिए सड़कों पर निकल जाते थे. वह अपने घरों में ही कैद रहे, लेकिन इस बारिश से कहीं ना कहीं भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 30, 2026
कोटा में आंधी के साथ बारिश
प्रदेश के कई जिलों में बदले मौसम की मिजाज का असर कोटा में भी देखने को मिला. कोटा शहर में आएगी थोड़े शादी समारोह की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चलते बिगड़ गई. शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ आई आंधी ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया. शादी समारोह में लगे टेंट उखड़ गए, लाइटिंग व्यवस्था ठप हो गई और भोजन सामग्री भी खराब हो गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लगने से 5 जिंदा जले, वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे