विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

Rajasthan Viral: स्कूटी से बाइक को टक्कर मारी, लड़के को थप्पड़ मारा, जयपुर में बीच सड़क लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों एक दूसरे के गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हैं और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

Rajasthan Viral: स्कूटी से बाइक को टक्कर मारी, लड़के को थप्पड़ मारा, जयपुर में बीच सड़क लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
जयपुर में बीच सड़क पर लड़के और लड़की के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां एक लड़के और लड़की के बीच बीच सड़क पर मारपीट हो गई. दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर हाथ उठा दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

स्कूटी से बाइक को टक्कर मारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की सड़क पर खड़े हैं और दोनों के बीच बहस हो रही है. लड़की गुस्से में है और वह लड़के को कुछ कह रही है. लड़की ने अपनी स्कूटी से लड़के की बाइक को टक्कर मार दी. लड़के ने इसका विरोध किया तो लड़की ने बाइक को नीचे पटक दिया.

लड़की ने लड़के को मारा थप्पड़

इसके बाद लड़के ने लड़की को धक्का दे दिया, जिससे लड़की गुस्से में आ गई और उसने लड़के को थप्पड़ मार दिया. यही नहीं, लड़की ने पत्थर से लड़के पर हमले का भी प्रयास किया. दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने बीच-बचाव करना पड़ा.

दोनों बताए जा रहे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों एक दूसरे के गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हैं और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि लड़के ने लड़की का मोबाइल छीन लिया था, जिससे लड़की नाराज हो गई और दोनों के बीच मारपीट हो गई.

मंगलवार रात की घटना का वीडियो

यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच का विवाद कितना बढ़ गया था और दोनों ने एक दूसरे पर कितना गुस्सा दिखाया. पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, इसीलिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:- पायलट-गहलोत म‍िले और गुर्जर आंदोलन शुरू? राजस्‍थान के पूर्व सीएम ने द‍िया जवाब

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com