Dholpur Food Safety Raid: राजस्थान के जिले धौलपुर में होली से पूर्व लगातार शहर की खाद्य सुरक्षा टीम काफी सतर्क है. त्योहार पास होने के कारण मिलावटखोरों पर लगातार शिंकजा कसने में लगी हुई है. इसी कड़ी में सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर नमूना लेने की कार्रवाई की है.
शहर की कुछ दुकानों से लिए मावा एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शहर की कुछ दुकानों से मावा एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए, जिनमें बद्री प्रसाद दिनेश चंद्र मावा भंडार, पुराना बस स्टैंड है. इसी प्रकार दीपक मावा भंडार, रस रोड,से भी मावा एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए. इसके अलावा शहर के धर्मपुरा इलाके की कृष्ण फूड प्रोडक्ट्स से भी मावा का नमूना लिया गया. इसके अलावा यही से श्याम बाबा मिष्ठान से होली के दौरान बनाई गई मिठाई के सेम्पल लिए है. जिन्हें जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा.
मिलावट खोरों में मचा हड़कंप
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाया गया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि खाद्य सुरक्षा टीम के जरिए की गई कार्रवाई से मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया. कई मिठाई विक्रेता एवं खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठान संचालक दुकानों को बंद कर भाग गए. बता दें कि यह कार्रवाई खाद्य आयुक्त एवं औषधि नियंत्रण, टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार होली पर्व के मद्देनजर जिले में सोमवार को विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है. जिसमें सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणाके जरिए गठित फ़ूड इंस्पेक्टर पदम सिंह परमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई थी.
यह भी पढ़ें: अजमेर में लगे 'अमेरिका और इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, ईरान के लीडर खामेनेई के लिए मना मातम- देखें तस्वीरें