Rajasthan Politics: 'अगर अयोध्या से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाती तो...' महेंद्रजीत मालवीय ने कांग्रेस पर कसा तंज

Mahendrajit Singh Malviya Attacked Congress: अयोध्या रामजन्मूभूमि पर निर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण कांग्रेस आलाकमान द्वारा अस्वीकार करने के फैसले पर प्रहार करते हुए मालवीय ने कहा कि इससे देश के करोड़ों सनातनियो को ठेस पहुंची है. यही वजह है कि कांग्रेस टूटने लगी है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महेंद्रजीत सिंह मालवीय का आसपुर में हुआ जोरदार स्वागत.
NDTV Reporter

Malviya Attacked On Rahul Gandhi: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय बुधवार को दिए एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये न्याय यात्रा भगवान श्रीराम मंदिर अयोध्या से निकाली जाती तो कांग्रेस मजबूत होती, लेकिन कांग्रेस ने भगवान श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में जाने से इंकार कर अच्छा नहीं किया.

अयोध्या रामजन्मूभूमि पर निर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण कांग्रेस आलाकमान द्वारा अस्वीकार करने के फैसले पर प्रहार करते हुए मालवीय ने कहा कि इससे देश के करोड़ों सनातनियो को ठेस पहुंची है. यही वजह है कि कांग्रेस टूटने लगी है.

मालवीय ने दावा करते हुए कहा, लोकसभा चुनाव  में भाजपा 370 के पार पहुंचेगी और फिर से भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, कांग्रेस आज नेतृत्वविहीन है,लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है, जबकि मोदी -शाह की योजनाओं ने से दुनियाभर में देश के साख बढ़ी है. 

Advertisement
करीब 40 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे मालवीय भाजपा की आधिकारिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद बुधवार को पहली बार आसपुर क्षेत्र में पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जबर्दस्त स्वागत किया. इस दौरान मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगे.

मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से दिशा हीन हो गई है, जिससे कार्यकर्ताओ का मोहभंग हो गया है. उन्होंने कहा,  कांग्रेस में कोई नेतृत्व करने वाला नहीं है. इस वजह से सभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे है. प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व मेंपूरी दुनिया में देश की धाक जमीं है.

ये भी पढ़ें-Rajasthan Politics: कांग्रेस से 40 साल का नाता तोड़ भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय