ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घुसखोर पटवारी को ट्रैप किया है. पाली में लाटाडा ग्राम तहसील में पटवारी विक्रम को 8000 रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ ट्रैप किया है. बताया जा रहा है कि पटवारी ने 11000 रुपये रिश्वत की डील की थी और पहले भी परिवादी से रिश्वत का पैसा ले चुका था. लेकिन दोबारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
सीमंकन के लिए 2000 रुपये अलग से की मांग
एसीबी के मुताबिक पाली एसीबी टीम को एक शिकायत मिली थी कि पटवारी विक्रम परिवाद से पहले से खरीदी हुई जमीन के नामान्तरण और विभाजन करने के एवज में 11000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद उसने 5000 रुपये रिश्वत पहले ही ले ली थी. वहीं बाद में परिवादी से भूमि खसरा संख्या 80 के सीमांकन के लिए 2000 रुपये अलग से रिश्वत की मांग की.
8000 रुपये रिश्वत के लिए कर रहा था परेशान
पटवारी विक्रम अब परिवादी को बकाया रिश्वत राशि 6000 रुपये और 2000 रुपये यानी 8000 रुपये रिश्वत के लिए परेशान कर रहा था. जिसकी शिकायत एसीबी की टीम से की गई. शिकायत के एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन कराया. जिसमें रिश्वत की बात सच पाई गई.
सत्यापन के बाद एसीबी ने आरोपी पटवारी विक्रम को पकड़ने के लिए ट्रैप जाल बिछाया. जिसके बाद पटवारी को 8000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. अब आरोपी पटवारी विक्रम से पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि एसीबी अब पटवारी के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है. जिसके बाद और भी खुलासे होने की संभावना है. उसके कार्यालय एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान में करप्शन पर एक्शन, 26 अफसर बर्खास्त और 1 IAS समेत 435 सस्पेंड; 28 की आजीवन पेंशन बंद