Rajasthan News: एक नहीं, चार-चार मामा को कलयुगी भांजे ने लगाया चूना, बैंक खाते से उड़ाएं 72.5 लाख

आरोपी भांजे पर आरोप है कि उसने  मामाओं के बैंक खातों में लगभग 73 लाख रुपए उड़ा लिए, जो उनके मामाओं ने एक्सप्रेस हाईवे निर्माण के दौरान मिले मुआवजे में मिले थे. पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan Money Fraud News: दौसा जिले एक मामला आया, जिसे सुनकर अपने ही लोगों से आपका भरोसा उठ सकता है. मामला दौसा जिले के कोलवा थाने का है, जहां एक भांजे अपने चार सगे मामाओं के साथ ठगी की. आरोपी भांजे ने सभी चारों मामा के बैंक खातों से फोन पे  और ATM के जरिए 72 लाख 50 हजार रुपए चुरा लिए.

आरोपी भांजे पर आरोप है कि उसने  मामाओं के बैंक खातों में लगभग 73 लाख रुपए उड़ा लिए, जो उनके मामाओं ने एक्सप्रेस हाईवे निर्माण के दौरान मिले मुआवजे में मिले थे. पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

क्या है पूरा मामला

धनावड ढाणी-तेली कोठी निवासी पीड़ित पीड़ित रामस्वरुप मीना पुत्र नानगा मीना ने बताया कि वो चार भाई है और उनकी जमीन 2019 में NHAI दिल्ली-बडौदरा नेशनल हाईवे मे चली गई थी. सरकार से मिला 11048287 मुआवजा का पैसा चारा भाइयों के बैंक खाते में जमा था.

Advertisement
पीड़ित ने बताया कि गत 5 जनवरी 2024 को उसके भाई घमण्डी लाल मीना ने बैंक से 1 लाख रुपए चेक से निकाले और बैंक से मिला मैसेज देख उसका सिर चकरा गया, क्योंकि उसके खाते महज 33510 रुपए शेष था. 

भांजा और ATM दोनों गायब

मामा घमंडी को विश्वास नहीं हुआ कि लाखों की रकम वाला खाता हजारों की रकम में कैसे बदल गया, तो उसने बैंक कर्मी से इस मामले की पूछताछ की. बैक कर्मी ने कहा कि आपके खाते में तो 33510 रु ही है. जिसके बाद तीनों भाईयों के खातों को चैक किया, तो चारों भाईयों के खातो से 7248287 लगभग रु. गायब मिले. यही नहीं, चारों ने बैंक ATM भी गायब था.

पीड़ित चारो मामाओं ने बताया कि विश्राम पुत्र हरसहाय निवासी झील, सिकन्दरा जिला दौसा को मामले में आरोपी बनाया है, जो रिश्ते में उनका भांजा होता है. उनका आरोप है कि भांजे विश्राम ने ने Phone Pay और ATM से पैसे निकाल लिया.

पीड़ितों ने भांजे पर दर्ज कराया मामला

मामले का खुलासा होने पर चारों मामाओं ने सगे भांजे के खिलाफ गत 06 जनवरी रो धनावड थाना कोलवा में शिकायत दर्ज करवाया. पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोपी भांजे पर ATM चोरी करने और पैसे चुराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट के आधार पर IPC की धारा 420, 379 मे दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लड़कियों की फोटो-वीडियो चुराकर करता था एडिट 


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.