फोक डांस गाने से परेशान शख्स ने चलाया हनुमान चालीसा, फिर दोनों पक्ष में हुई जमकर मारपीट

नाव घाट पर एक मकान में चल रही हनुमान चालीसा को बंद कराने पर दो पक्षों में आपस मे विवाद हो गया. इस विवाद के दौरान हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और माहौल गरमा गया.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में दो पक्षों में गाने और तेज आवाज को लेकर जमकर विवाद हुआ था. उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र में नाव घाट पर एक मकान में चल रही हनुमान चालीसा को बंद कराने पर दो पक्षों में आपस मे विवाद हो गया. इस विवाद के दौरान हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और माहौल गरमा गया. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों से समझाइश के बाद मामला शांत कराया. पुलिस के अनुसार नाव घाटन निवासी हिंमाशु शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.

क्या था पूरा मामला

पुलिस को दर्ज कराए गए रिपोर्ट में बताया गया कि उसके मकान के सामने एक हवेली में विरासत फोक डांस के नाम से प्रोग्राम चलता है. जिसे कृष्णा चंद आमेटा, विजय लक्ष्मी आमेटा और अस्लम नौशाद मिलकर चलाते हैं. रोज चलने वाले इस प्रोग्राम में गाने की आवाज तेज रखी जाती है. जिससे उन्हें और आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है. इस बात के लिए उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. वहीं बुधवार देर शाम को उन्होंने अपने मकान में हनुमान चालीसा का पाठ चलाया था. ​कुछ ही देर में अस्लम और विजय लक्ष्मी आवाज को लेकर उनके साथ गाली गलौज करने लगे.

Advertisement

इसके बाद हिमांशु शर्मा ने भी लोकनृत्य के कार्यक्रम में तेज आवाज होने का विरोध किया. इस पर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए. इतने में आसपास के लोग इकट्टा हो गए और कुछ ही देर में पार्षद कुलदीप जोशी, गौरव प्रताप, पूर्व भाजयूमो अध्यक्ष सन्नी पोखरना और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए. इससे माहौल और गरमा गया और मारपीट शुरू हो गई.

यह भी पढ़ेंः एक्शन मोड में विधानसभा अध्यक्ष, अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा- 'अपनी जगह ढूंढ लें'

वहीं, इस घटना की सूचना थानाधिकारी नरपत सिंह को हुई तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया. साथ ही पुलिस ने जांच चलने तक फोक डांस बंद रखने को कहा है.

यह भी पढ़ेंः Jaipur Murder Case: जानिए कौन है वो लड़की जिसे दोस्त ने ही गाड़ी से रौंद दिया?

Topics mentioned in this article