विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2025

इजरायली धर्मगुरु ने पुष्कर में मनाया सुखौत पर्व, दिया एकता और प्रेम का संदेश

धर्मगुरु शिमशोन गोल्डस्टीन ने अपने बच्चों के साथ पुष्कर के मुख्य बाजार और उन स्थलों पर जाकर, जहां इजरायली पर्यटक ठहरे हैं, सबका मीठा मुंह करवाया और पारंपरिक पूजा पद्धति के अनुसार प्रार्थना करवाई.

इजरायली धर्मगुरु ने पुष्कर में मनाया सुखौत पर्व, दिया एकता और प्रेम का संदेश
पुष्कर में इजरायल धर्मगुरु शिमशोन गोल्डस्टीन और उनकी पत्नी जेलदा गोल्डस्टीन के सान्निध्य में इजरायल हाउस में आठ दिवसीय सुखौत त्यौहार का आयोजन चल रहा है.

पुष्कर में इजरायल धर्मगुरु शिमशोन गोल्डस्टीन और उनकी पत्नी जेलदा गोल्डस्टीन के सान्निध्य में इजरायल हाउस में आठ दिवसीय सुखौत त्यौहार का आयोजन चल रहा है. इस दौरान सामूहिक पूजा-पाठ, सामूहिक भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह यहूदी पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है.

मिलजुल कर रहने का दिया संदेश 

उन्होंने सभी को संदेश दिया कि “सभी मिलजुल कर रहें, एक-दूसरे की मदद करें, पुष्कर की पवित्रता बनाए रखें और अपने देश के प्रति सदा प्रेम रखें. ” गोल्डस्टीन ने कहा कि जीवन में सही राह पर बने रहने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ना और अच्छी शिक्षा ग्रहण करना आवश्यक है. 

Latest and Breaking News on NDTV

15 अक्टूबर को होगा सुखौत पर्व का समापन

इजरायली धर्मगुरु के अनुसार, आठ दिवसीय सुखौत पर्व कल औपचारिक रूप से समाप्त होगा, लेकिन दो दिन और पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. 15 अक्टूबर को पूर्ण रूप से सुखौत त्यौहार का समापन किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुखौत पर्व को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. डीवाईएसपी दीपक शर्मा, थाना अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ और सीआईडी अधिकारी शक्ति सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली. डीवाईएसपी दीपक शर्मा और विक्रम सिंह राठौड़ ने आकस्मिक निरीक्षण कर जवानों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए और 24 घंटे सुरक्षा चाक-चौबंद रखी जाए.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन स‍िंदूर के बाद पाक‍िस्‍तानी सक्रिय, जसूसों को कर रहा वेल ट्रेंड; इंटेल‍िजेंस ने क‍िए कई खुलासे

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close