विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 24, 2023

सैंड आर्टिस्ट ने बलुई मिट्टी से बनाई चंद्रयान-3 की अनोखी कलाकृति

कलाकृति में चंद्रयान के साथ तिरंगा झंडा लगाकर ( congratulation) इंडिया और जय हिंद लिखा है. सैंड आर्ट के मुताबिक उसको यह कलाकृति बनाने में करीब 8 घंटे लगे, जिसके लिए करीब 500 किलो बालू मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है.

Read Time: 3 min
सैंड आर्टिस्ट ने बलुई मिट्टी से बनाई चंद्रयान-3 की अनोखी कलाकृति
सैंड आर्टिस्ट अजय रावत
AJMER:

भारतीय मून मिशन चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग का जश्न पूरा देश अपने -अपने तरीके से मना रहा है. तीर्थ नगरी पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग मिली खुशी को अपने हुनर से प्रदर्शित किया. सैंड आर्टिस्ट द्वारा बलुई मिट्टी की मदद से तैयार की कलाकृति बेहद चर्चा हो रही है. 

सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि उन्हें विश्वास था कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग सफल होगी, इसलिए वह बुधवार सुबह से ही अपनी कला के जरिए बालू मिट्टी के महीन कणों के जरिए सैंड आर्ट बनाने मे अकेले ही जुट गए.

सैंड आर्टिस्ट रावत ने नेशनल सेंड पार्क में चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग की बालू मिट्टी से आकर्षक कलाकृति बनाई. कलाकृति में चंद्रयान के साथ तिरंगा झंडा लगाकर ( congratulation) इंडिया और जय हिंद लिखा है. सैंड आर्ट के मुताबिक उसको यह कलाकृति बनाने में करीब 8 घंटे लगे, जिसके लिए करीब 500 किलो बालू मिट्टी का इस्तेमाल किया गया.

8 घंटे में बनकर तैयार हुआ सैंड आर्ट
सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि उन्हें विश्वास था कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग सफल होगी, इसलिए वह बुधवार सुबह से ही अपनी कला के जरिए बालू मिट्टी के महीन कणों के जरिए सैंड आर्ट बनाने मे अकेले ही जुट गए. रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने इतना बड़ा काम किया है, जिससे उनका मन प्रफुल्लित हो उठा, जिसे प्रकट करने के लिए उसने 8 घंटे की मेहनत से 500 किलो बालू मिट्टी से चंद्रयान-3 सैंड आर्ट के जरिए उकेर कर वैज्ञानिकों का स्वागत किया है.

पुष्कर के पुरोहितों ने किया दुग्धाभिषेक
उधर, चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की घोषणा के बाद तीर्थ गुरु पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट के पदाधिकारी और तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मित्रों के साथ सरोवर की पूजा अर्चना कर दुग्ध अभिषेक किया तीर्थ पुरोहितों ने सुंदरकांड वह हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और सभी देशवासियों और वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री को बधाई भी दी. 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close