मंदिर दर्शन करने गई युवती से गैंगरेप, परिचित को बंधक बना बारी-बारी की दरिंगी; पूर्व होमगार्ड समेत 3  गिरफ्तार

राजस्थान में जयपुर के वीकेआई इलाके में एक युवती के साथ गैंगरेप की दर्दनाक घटना सामने आई है. पुलिस ने पूर्व होमगार्ड समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में जयपुर के वीकेआई इलाके में एक युवती के साथ गैंगरेप की दर्दनाक घटना सामने आई है.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के वीकेआई थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सुनसान इलाके में स्थित एक मंदिर के पास तीन दरिंदों ने एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा है.

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि घटना 24 तारीख की है. पीड़िता अपने एक परिचित के साथ दर्शन के लिए मंदिर गई थी. इलाका सुनसान और जंगली होने का फायदा उठाकर तीन बदमाशों ने पीड़िता के परिचित को बंधक बना लिया और उसे धमकाते हुए पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने सीधे थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई.

Advertisement

मोबाइल में मिले सबूत, एफएसएल लेगी मदद

पकड़े गए आरोपियों में से एक पूर्व में होमगार्ड रह चुका है, हालांकि फिलहाल वह ड्यूटी पर नहीं था. बाकी दो आरोपी भी उसी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से घटना से जुड़े कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं. पुलिस को अंदेशा है कि ये आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस अब एफएसएल (FSL) की मदद ले रही है ताकि डिलीट किए गए डेटा को रिकवर कर अन्य पीड़ितों के बारे में पता लगाया जा सके.

आरोपियों की हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस

फिलहाल तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं. पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन लोगों ने कितने समय से इस सुनसान इलाके को अपना अड्डा बना रखा था. गहन पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर भी ले सकती है ताकि अन्य आपराधिक घटनाओं का खुलासा हो सके.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: श्रीगंगानगर में 48 ड‍िग्री के पार पहुंचा तापमान, आज शाम आंधी-बारिश तपिश से द‍िलाएगी राहत