विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

जयपुर-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ली डीएफओ के चालक की जान

मौके पर पुलिस ने पहिए में फंसे शव को कड़ी मशक्कत कर निकाला. मृतक के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

जयपुर-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ली डीएफओ के चालक की जान
घटना स्थल की तस्वीर

Rajasthan Accident News: जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी. बाइक सवार ट्रक के पिछले पहिए में फंस गया और करीब 100 फीट तक घसीटता चला गया. इस भयानक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ के चालक रामेश्वर के रूप में हुई. वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था.

ट्रक के पहिए के नीचे आ गया रामेश्वर?

रामेश्वर जो घना जाटोली गांव का रहने वाला था, डीएफओ मानस सिंह का चालक था. रात करीब 8:40 बजे यह हादसा हुआ. पुलिस के अनुसार, ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामेश्वर बाइक समेत नीचे गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया. उसका शरीर कई हिस्सों में बंट गया और सिर बुरी तरह कुचल गया. हादसे की भयावहता ने हर किसी को झकझोर दिया.

मौके सवार चालक

सूचना मिलते ही सारस चौराहा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को ट्रक के पहिए से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

डीएफओ का भावुक बयान

हादसे की खबर सुनकर डीएफओ मानस सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि रामेश्वर कुछ देर पहले ही उनके साथ था. वह बेहद मिलनसार और खुशमिजाज इंसान था, जिसे कोई चालक नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य मानता था. रामेश्वर के तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनकी शादी हो चुकी है. डीएफओ ने कहा, "उनकी यादें हमेशा हमारे दिल में रहेंगी."

ये भी पढ़ें- Rajasthan: सलूंबर में लोहे से भरे ट्रक ने पांच वाहनों को रौंदा, भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत, 6 हुए गंभीर घायल  


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close