विज्ञापन

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगा मात्र 10 रुपये में नाश्ता, उड़ान यात्री कैफे का हुआ उद्घाटन

जयपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुई यह पहल यात्रियों के लिए हवाईअड्डा सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. यह एयरपोर्ट हर पैसेंजर को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशनल एक्सीलेंस के ज़रिए शानदार अनुभव देता है.

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगा मात्र 10 रुपये में नाश्ता, उड़ान यात्री कैफे का हुआ उद्घाटन
जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का हुआ उद्घाटन

जयपुर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया. टर्मिनल 2 के प्री-चेक-इन प्रस्थान क्षेत्र में स्थित यह कैफे यात्रियों को कम लागत वाले रिफ्रेशमेंट के विकल्प में मात्र 10 रुपये से शुरू नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध कराएगा. यह पहल सरकार के हवाई सफर को किफायती बनाने के लिए के उद्देश्य के अनुरूप है और उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) कार्यक्रम की पूरक है. इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि उड़ान यात्री कैफे हवाई यात्रा को सभी के लिए आसान, सुलभ और आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने की हमारी सोच को दिखाता है.

किफायती दामों में पानी और नाश्ता

मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि किफ़ायती दामों पर पानी, पेय पदार्थ, नाश्ता और मिठाइयों जैसी ज़रूरी खाद्य-पेय वस्तुएं उपलब्ध कराकर यह पहल यात्रियों की बुनियादी ज़रूरत को पूरा करती है. हमें भरोसा है कि उड़ान यात्री कैफे हर यात्री को सुविधा और किफ़ायत देगा. जयपुर अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह पहल यात्रियों के लिए हवाईअड्डा सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

जयपुर एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान यात्री कैफे के शुरुआत के साथ, यात्री अब उन कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्रेशमेंट का आनंद ले सकते हैं जो उड़ान को और अधिक समावेशी बनाने के सरकार के मिशन के अनुरूप हैं. बता दें कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पैसेंजर ट्रैफिक के मामले में राजस्थान का सबसे बिज़ी एयरपोर्ट होने का गौरव रखता है, जिसने FY2024-25 में 6 मिलियन से ज़्यादा पैसेंजर को मैनेज किया और हर दिन लगभग 120 एयर ट्रैफिक मूवमेंट को संभाला. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 776 एकड़ में विस्तार है. 

जयपुर एयरपोर्ट पैसेंजर को देता शानदार अनुभव

'डिजिटल-फर्स्ट' अप्रोच के साथ, यह एयरपोर्ट हर पैसेंजर को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशनल एक्सीलेंस के ज़रिए शानदार अनुभव देता है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट से ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल का अवॉर्ड मिला है. एयरपोर्ट को मई 2025 में एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा ACI लेवल 3 मान्यता भी मिली है.

यह भी पढ़ें-

जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी उड़ानें, 26 शहरों से होगी कनेक्टिविटी, हर हफ्ते 750 घरेलू और 74 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स

फ्लाइट से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए ऑर्गन पहुंचा SMS अस्पताल, जयपुर एयरपोर्ट की खास पहल से मिली सफलता

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close