जयपुर एयरपोर्ट पर 'दुबई रूट' की उड़ानें रद्द, ईरान-इजरायल तनाव के बीच यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

Jaipur Airport advisory 1st March: ईरान और इजरायल के बीच छिड़े तनाव ने जयपुर एयरपोर्ट के शेड्यूल को हिलाकर रख दिया है. 01 मार्च को दुबई जाने वाली कई बड़ी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. एयरपोर्ट प्रशासन ने फंसे हुए यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं.
NDTV Rajasthan

Jaipur News: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी देखने को मिल रहा है. सुरक्षा कारणों और इंटरनेशनल एयर स्पेस में पैदा हुई अनिश्चितता के चलते जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) पर कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन ठप हो गया है. खासकर दुबई जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन काफी परेशानी भरा साबित हो रहा है.

यात्री एयरपोर्ट पर अटके

जयपुर एयरपोर्ट से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG58 को रद्द कर दिया गया है. इतना ही नहीं, जयपुर से दुबई की उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX195 (सुबह 8:20 बजे) और स्पाइसजेट की फ्लाइट SG57 (सुबह 9:40 बजे) भी कैंसिल कर दी गई हैं. इन उड़ानों के अचानक रद्द होने से सैकड़ों यात्री टर्मिनल पर फंस गए हैं, जिनके चेहरे पर अपनी मंजिल तक पहुंचने को लेकर चिंता साफ देखी जा सकती है.

घर से निकलने से पहले ये काम है जरूरी

उड़ानों की इस अफरा-तफरी के बीच जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी यात्रियों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यात्री एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से अनिवार्य रूप से संपर्क करें. बिना फ्लाइट स्टेटस चेक किए घर से निकलना आपके लिए मुसीबत बन सकता है, इसलिए एयरलाइन स्टाफ या उनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पल-पल की अपडेट लेते रहें.

टर्मिनल पर मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद टर्मिनल पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने तुरंत सुविधाओं में इजाफा किया है. फंसे हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए बैठने की अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी न हो. इसके साथ ही, प्रभावित यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल और जलपान (Refreshment) का इंतजाम भी किया गया है. एयरपोर्ट पर जगह-जगह हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां तैनात एयरलाइन स्टाफ यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में जुटा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- जोधपुर के होटल सोनल पैलेस में भीषण आग, कमरों में फंसे यात्रियों ने छत पर भागकर बचाई जान

LIVE TV देखें