जयपुर आमेर किला के मावठा झील में खूब कर‍िए बोट‍िंग, प्री-वेड‍िंग शूट की भी म‍िलेगी सुव‍िधा 

जयपुर के आमेर क‍िले में भ्रमण करने के साथ उसकी तलहटी में मौजूद मावठा झील में बोट‍िंग भी कर सकेंगे. पर्यटकों के ल‍िए इसकी व्‍यवस्‍था कर दी गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आमेर किला की तलहटी में मौजूद मावठा झील में बोटिंग की सुविधा शुरू हो गई.

राजधानी जयपुर के आमेर किला अपनी सुंदरता के लिए पूरे विश्व में अलग पहचान रखता है, ज‍िसे देश-व‍िदेश से पर्यटक देखने आते हैं. अब आमेर की तलहटियों में बनी कृत्रिम झील मावठा में बोटिंग की सुविधा शुरू हो गई है. 50 बोट की व्यवस्था की गई है, ज‍िसका पर्यटक आनंद ले सकेंगे.

प्री-वेडिंग शूट भी करा सकेंगे  

मावठा झील में बोटिंग के साथ आमेर किले और केसर क्यारी में प्री वेडिंग शूट की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए अलग से बोट की व्यवस्था की गई है, जो अलग-अलग डिजाइन में उपलब्ध करवाई जाएगी. तकरीबन 30 साल के बाद एक बार फिर से बोट‍िंग शुरू हुई है. शिकार बोट, पैडल बोर्ड, स्पीड बोट, एक्वा साइकिल जैसे कई विकल्प उपलब्ध करवाए गए हैं.  

Advertisement

क्या रहेगा किराया 

इसमें भारतीय पर्यटकों के लिए पैडल बोट 200 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 400 रुपये है. स्पेशल पैडल बोट के लिए भारतीयों से 300 रुपये और विदेशी पर्यटकों से 600 रुपये वसूला जाएगा. मोटर बोट में भारतीय पर्यटकों से 400 रुपये और 800 रुपये विदेशी पर्यटकों से चार्ज क‍िया जाएगा. 20 मिनट तक बोट‍िंग का आनंद ले सकेंगे. 

राजस्थानी कलाकारों के साथ लग्जरी बोट भारतीय पर्यटकों से 800 रुपये और विदेशी पर्यटकों से 1600 रुपये का चार्ज क‍िया जाएगा. शिकारा राइड भारतीय पर्यटकों से 500 रुपये और विदेशी पर्यटकों के ल‍िए एक हजार रुपये का टिकट होगा.

यह भी पढ़ें: "व‍िधायकों पर तीसरी आंख से रखी जा रही नजर", बीजेपी व‍िधायक दल की बैठक में CM ने चेताया 

Topics mentioned in this article