विज्ञापन

भैराणा धाम विवाद में नया मोड़, संघर्ष समिति का आंदोलन स्थगित, बोले- हमें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा

दादूपालक भैराणा धाम संघर्ष समिति बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझाने के पक्ष में है. समिति की ओर से कहा गया कि सरकार और प्रशासन के अगले कदम का इंतजार किया जाएगा.

भैराणा धाम विवाद में नया मोड़, संघर्ष समिति का आंदोलन स्थगित, बोले- हमें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा
जयपुर के भैराणा स्थित दादूदयाल धाम में आंदोलन स्थगित.

जयपुर में भैराणा स्थित दादूदयाल धाम के आंदोलन में नया मोड़ आ गया है. संत समाज ने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है. संत दादूदयाल की लगभग 500 वर्ष पुरानी पावन तपोस्थली के संरक्षण की मांग को लेकर 5 अप्रैल से आंदोलन शुरू किया गया. करीब 10 बाद यानी 15 अप्रैल से संत कठोर अनशन पर बैठ गए थे. अब उनका कहना है कि वो बातचीत के लिए तैयार है. श्री दादूपालक भैराणा धाम संघर्ष समिति ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है. इसमें बताया गया कि प्रशासन के साथ हुई वार्ता और सरकार की ओर से मिले आश्वासनों के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने के बजाय संवाद के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा.

मुद्दा पूरी तरह नहीं सुलझा, अभी भी पेंच फंसा

समिति ने 26 मई को जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा था. इसके बाद 26 मई को जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई. इसमें कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी थी. संतों की ओर से कहा गया, "27 मई को प्रशासन ने जिन बिंदुओं पर व्यावहारिक समाधान निकालने की बात कही थी, उन पर अभी तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन की ओर से रिको को हटाने और समिति गठन जैसे कुछ प्रस्ताव दिए गए थे, लेकिन इन प्रस्तावों के स्वरूप और अधिकार क्षेत्र को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है."

संत समाज ने विरोध भी जताया

27 मई को आंदोलन के दौरान संत समाज को लेकर कुछ नकारात्मक और राजनीतिक टिप्पणियां की गई थीं, जिनसे संत समाज सहमत नहीं है और उनका विरोध करता है. जिला प्रशासन से आगे की वार्ता के लिए समय लिया गया है. समिति ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य विकास का विरोध करना नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था के बीच संतुलित समाधान खोजना है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर जताया भरोसा

इसके अलावा, समिति ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भरोसा जताते हुए कहा कि राजस्थान सरकार संतों और धार्मिक परंपराओं के प्रति संवेदनशील है. मुख्यमंत्री स्वयं धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को समझने वाले व्यक्ति हैं. उम्मीद है कि सरकार दादूपालकों, भैराणा धाम और पर्यावरण संरक्षण के हित में उचित निर्णय लेगी.  

यह भी पढ़ेंः अजेय कुमार बने राजस्थान BJP के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, दिल्ली से जारी हुआ बड़ा आदेश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close