Rajasthan: जयपुर में ग‍िरी दीवार, लोग बोले- भूकंप के झटके महसूस हुए

Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण के चौमूं इलाके में देर रात करीब 11:30 बजे तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्राचीन नहर की दीवार
NDTV

Jaipur News: जयपुर ग्रामीण के चौमूं इलाके में देर रात करीब 11:30 बजे तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए. इन झटकों के कारण कुछ लोग इन्हें भूकंप मानकर अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये झटके भूकंप के थे या किसी और वजह से आए .लोग एक-दूसरे को फोन करके जानकारी लेते रहे और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

भूकंप के झटकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

वहीं इस दौरान खबर सामने आई की चौमूं के सरकारी अस्पताल के पास बनी प्राचीन नहर की दीवार अचानक तेज धमाके के साथ ढह गई. जिससे कयास लगाया जा रहा है कि इटके इसी के कारण लगे हो सकते है. कुछ लोगों ने ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के इलाकों में लोग घबरा गए. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था. हालांकि भूकंप के झटकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात उन्हें हल्के झटके महसूस हुए. फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का कार्य जारी हैं.

Advertisement

मलबा हटाने के लिए पहुंते राहतकर्मी
Photo Credit: NDTV

 मलबा हटाने का काम तेजी से जारी

बता दें कि यह प्रचीन दीवार के पास ही चौमूं पैलेस, सरकारी अस्पताल और गणेश मंदिर स्थित हैं. गनीमत रही की आधी रात का वक्त होने के चलते हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था. हादसे के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है. साथ ही सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है. दीवार गिरने के कारण लगे तेज झटकों के बाद से लोग सहमे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बारिश में राजस्थान का हिल स्टेशन गुलजार, 3 दिन के भीतर ही माउंट आबू में पहुंचे 70 हजार पर्यटक

Topics mentioned in this article