विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

Rajathan: जयपुर के एक फाइव स्टार होटल की ख‍िड़की में पर्दा नहीं लगाना कपल को पड़ा महंगा, सड़क से लोगों ने बना ल‍िए वीडियो 

Rajasthan: जयपुर की सड़क पर खड़े होकर लोग वीड‍ियो बनाने लगे. गाड़‍ियों का लंबा जाम लगा. वीड‍ियो को सोशल मीड‍िया पर वायरल भी कर द‍िया. 

Rajathan: जयपुर के एक फाइव स्टार होटल की ख‍िड़की में पर्दा नहीं लगाना कपल को पड़ा महंगा, सड़क से लोगों ने बना ल‍िए वीडियो 
फाइल फोटो.

Rajasthan: राजधानी जयपुर के एक फाइव स्टार होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने प्राइवेसी बनाम पब्लिक स्पेस की बहस को फिर शुरू कर दिया है. वीडियो में एक कपल अपने होटल रूम में निजी क्षणों में दिख रहा है, और सबसे चौंकाने वाली बात यह कि यह वीडियो होटल रूम के बाहर खड़े होकर, सड़क से शूट किया गया है.

सड़क पर लग गया जाम 

दरअसल, होटल के जिस रूम का वीडियो बनाया गया, उसमें खिड़की पर पर्दा नहीं लगा था और रूम के भीतर की सारी हलचल बाहर से साफ नजर आ रही थी. यह पूरी घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जैसे ही कपल का वीडियो लोगों ने देखा, होटल के बाहर भीड़ लग गई. कुछ देर के लिए तो ट्रैफिक जाम भी लग गया. अब सोशल मीडिया पर यही वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ इसे होटल की लापरवाही बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘पर्सनल स्पेस का उल्लंघन' करार दे रहे हैं.

होटल प्रबंधन ने बात करने से क‍िया मना 

NDTV ने जब इस मामले में होटल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने साफ़ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वे कोई बयान नहीं देना चाहते.

फाइव स्टार होटल्स की प्राइवेसी पॉलिसी पर सवाल

वीडियो में नजर आ रहा कपल कौन है? अब तक न तो उनकी पहचान हुई है, न ही किसी ने इस वायरल वीडियो को लेकर कोई शिकायत दर्ज करवाई है. लेकिन इतना ज़रूर है कि इस घटना ने फाइव स्टार होटल्स की प्राइवेसी पॉलिसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर बहस जारी है कि गलती कपल की है या होटल प्रबंधन की?

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम में दोस्ती, इंस्टाग्राम पर बातचीत, फिर AI से बनाया अश्लील वीडियो; डिप्रेशन में चली गई 15 साल की बच्ची

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com