जयपुर में आज रात 12 बजे से 40 से ज्यादा इलाकों में इंटरनेट रहेगा बंद, देखें पूरी लिस्ट

जयपुर में आज रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. संभागीय आयुक्त ने जारी किए आदेश.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jaipur Internet Shutdown
NDTV

Jaipur Internet Shutdown: राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वालों के लिए जरूरी खबर जयपुर विकास प्राधिकरण के जरिए जारी की गई है. जिसके चलते 40 जगहों पर इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे तक के लिए रोक लगाई है , जिसमें गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आदर्श नगर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जलूपुरा, संजय सर्किल सहित कई अन्य स्थान शामिल है. इंटरनेट बंदी के आदेश जयपुर के संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने रविवार को  जारी किए है.

24 घंटे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं रहेगी बंद

मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर विकास प्राधिकरण के जरिए जिले में 8 जून को एक बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई होने वाली है, जिसे लेकर पहले से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए  यह कदम उठाया गया है. जिसके चलते इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से पूरी तरह बंद (Internet Shutdown) कर दिया गया है.

Advertisement

अफवाहों को रोकने के लिए उठाया है कदम

प्रशासन को आशंका है कि अतिक्रमण हटाने की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और इंटरनेट आधारित सेवाओं का दुरुपयोग कर सकते हैं. इसी वजह से इंटरनेट के जरिए भ्रामक अफवाहों के प्रसार और सार्वजनिक शांति भंग होने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त निर्णय लिया है.

कब से कब तक बंद रहेगा इंटरनेट?

 जारी निर्देश के अनुसार, जयपुर कमिश्नरेट के चिन्हित इलाकों में 7 जून की रात 12 बजे से लेकर 8 जूनकी रात 12 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से निलंबित रहेंगी.इस दौरान 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी पूरी तरह ठप रहेगी. हालांकि वॉयस कॉल सेवाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी.

जयपुर उत्तर और पूर्व के इन 40 से अधिक क्षेत्रों में रहेगा बंद

यह पाबंदी  पुलिस आयुक्तालय जयपुर के अधीन  आने वाले गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आदर्श नगर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जलूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टा बस्ती, विद्याधर नगर, जयसिंहपुरा खोर, बनीपार्क, कानोता, तूंगा, आंधी, जमवारामगढ़, सामोद, रायसर, गोविंदगढ़, चंदवाजी, शाहपुरा, अचरोल, विराटनगर, पावटा, प्रागपुरा, मनोहरपुर, भाबरू, कालाडेरा, चौमूं, हरमाड़, झोटवाड़ा, करधनी, वैशाली नगर, सोडाला, श्याम नगर, गांधी नगर, बजाज नगर, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, सांगानेर, प्रतापनगर, मुहाना, शिवदासपुरा, बगरू, दूदू, फागी तथा फुलेरा सहित जयपुर उत्तर एवं जयपुर पूर्व जिले शामिल है. 

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

इस बंद को लेकर प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा आदेशों की पालना करने की अपील की है, आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: हनुमानगढ़: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती का करता रहा शोषण, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Advertisement

Topics mentioned in this article