विज्ञापन

हनुमानगढ़: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती का करता रहा शोषण, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

हनुमानगढ़ के टाउन थाना पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

हनुमानगढ़: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती का करता रहा शोषण, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
हनुमानगढ़ में एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर शोषण किया

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में टाउन थाना पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. जिसमें पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान संगरिया क्षेत्र के किकरवाली निवासी राजू पुत्र अली मोहम्मद के रूप में हुई है.

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बनाया शिकार

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है. युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर विश्वास में लिया. इसके बाद एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. यही नहीं, दरिंदगी की हदें पार करते हुए उसने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए.

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

पीड़िता का आरोप है कि फोटो और वीडियो हाथ लगते ही आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी ने इन वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी और लगातार लंबे समय तक युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा. अपनी इज्जत बचाने के फेर में युवती लंबे समय तक चुप रही, लेकिन जब अत्याचार सीमा से बाहर हो गए तो उसने हिम्मत जुटाई और टाउन थाना पुलिस को आपबीती सुनाई.

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को भांपते हुए टाउन थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया. एसआई ज्योति इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं. रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि मोबाइल में मौजूद वीडियो और फोटो को डिलीट किया जा सके और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके.

यह भी पढ़ें- इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई मामले में दर्ज हुई पहली FIR, ट्रोलिंग से तंग आकर खाया था जहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com