राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप ऐसा है कि ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग रही है. जयपुर में रविवार (18 मई) रात का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. सिविल लाइंस क्षेत्र में ओवरलोड के चलते एक ट्रांसफॉर्मर में धमाका हो गया. ट्रांसफॉर्मर में अचानक चिंगारियां उठने लगी और तेज आवाज के साथ एक के बाद एक धमाके होने लगे. बताया जा रहा है कि बिजली लाइन पर भार बढ़ने से ऐसा हुआ. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.
घरों से बाहर निकल आए लोग
फॉल्ट के चलते सिविल लाइंस क्षेत्र में RPA के सामने एक हिस्से में बिजली गुल हो गई. गनीमत रही कि समय रहते पास खड़ी गाड़ियों को हटा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. ट्रांसफॉर्मर से आ रही धमाकों की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए. ऐसी घटना के बाद हर कोई हैरान-परेशान हैं. स्थानीय लोग विद्युत विभाग से मांग कर रहे हैं कि गर्मी को देखते हुए जर्जर ट्रांसफॉर्मर बदले जाएं. ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
राजधानी जयपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच बड़ा हादसा टल गया. सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में बिजली लाइन पर भार बढ़ने से एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक पटाखों की तरह तेज धमाके होने लगे. ब्लास्ट के बाद ट्रांसफॉर्मर से चिंगारियां उठने लगीं. गनीमत रही कि समय रहते पास खड़ी गाड़ियों… pic.twitter.com/RUfBigDAN7
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) May 18, 2026
रात में भी गर्मी से राहत नहीं
राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 35 डिग्री के करीब तापमान होने के चलते रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है.
यह भी पढ़ेंः गर्मी के प्रकोप से पूरा राजस्थान झुलसा, आने वाले दिनों में लू के थपेड़े और सताएंगे