Watch: हीटवेव का ऐसा प्रकोप कि ट्रांसफॉर्मर में लग गई आग, जयपुर के सिविल लाइंस से सामने आया वीडियो; लोगों में दहशत

ट्रांसफॉर्मर से धमाकों की आवाज के बाद क्षेत्रवासी दहशत में हैं. स्थानीय लोग ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ट्रांसफॉर्मर में सप्लाई का भार बढ़ने के चलते अचानक चिंगारियां उठने लगी.

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप ऐसा है कि ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग रही है. जयपुर में रविवार (18 मई) रात का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. सिविल लाइंस क्षेत्र में ओवरलोड के चलते एक ट्रांसफॉर्मर में धमाका हो गया. ट्रांसफॉर्मर में अचानक चिंगारियां उठने लगी और तेज आवाज के साथ एक के बाद एक धमाके होने लगे. बताया जा रहा है कि बिजली लाइन पर भार बढ़ने से ऐसा हुआ. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.  

घरों से बाहर निकल आए लोग 

फॉल्ट के चलते सिविल लाइंस क्षेत्र में RPA  के सामने एक हिस्से में बिजली गुल हो गई. गनीमत रही कि समय रहते पास खड़ी गाड़ियों को हटा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. ट्रांसफॉर्मर से आ रही धमाकों की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए. ऐसी घटना के बाद हर कोई हैरान-परेशान हैं. स्थानीय लोग विद्युत विभाग से मांग कर रहे हैं कि गर्मी को देखते हुए जर्जर ट्रांसफॉर्मर बदले जाएं. ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Advertisement

रात में भी गर्मी से राहत नहीं 

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 35 डिग्री के करीब तापमान होने के चलते रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. 

यह भी पढ़ेंः गर्मी के प्रकोप से पूरा राजस्थान झुलसा, आने वाले दिनों में लू के थपेड़े और सताएंगे