पत्नी के साथ पति का खूनी खेल, कार में लाश रख 250 किमी दूर ले गया; फिर ऐसा खुला राज

आरोपी वीरेंद्र ने हत्या की बात छुपाने के लिए साजिश रची थी. हत्या के बाद पत्नी के बीमार होने की जानकारी अपने ससुराल वालों की दी. उसने बताया कि डॉक्टर के पास ले जा रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कार में पत्नी की लाश रख 250 किमी दूर ले गया

राजस्थान के जयपुर के प्रताप नगर इलाक़े में बीते दिनों पत्नी की गला दबाकर हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में रखकर जयपुर से 250 किमी दूर कोटा ले गया. वह वहां पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले पत्नी के मायके वाले पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी. 

गला दबाकर की थी हत्या

पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल को आरोपी ने अपनी पत्नी मीरा लोधी की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात करने के बाद आरोपी अपनी कार से महिला की लाश अपने घर कार में ले गया, वहां ले जाकर आरोपी चुपचाप गुप्त रूप में महिला का दाह संस्कार करना चाहता था , लेकिन मृतका के परिजन वहाँ पहुँच गए इसके बाद कोटा पुलिस को सूचना दी गई मामले को संदिग्ध मानते हुए कोटा से ज़ीरो एफ़आइआर दर्ज हुई और जांच के लिए प्रताप नगर जयपुर में भेजा. 

Advertisement

पति पर शक करती थी मृतका मीरा

पुलिस ने पूछताछ के बाद अब आरोपी पति वीरेंद्र को गिरफ़्तार किया. प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणमल ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की है. मृतका अपने पति पर श़क करती थी, इसी वजह से झगड़ा हुआ और आरोपी ने उसी के दुपट्टे चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी वीरेंद्र ने हत्या की बात छुपाने के लिए साजिश रची थी.

हत्या के बाद पत्नी के बीमार होने की जानकारी अपने ससुराल वालों की दी. उसने बताया कि डॉक्टर के पास ले जा रहा है. आरोपी ने मृतका के परिजनों को फ़ोन कर कहा कि उसकी तबियत ख़राब हो रही है. फिर थोड़ी देर बाद बोला कि उसकी मौत हो गई. परिजनों को उसकी बातों पर श़क होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. आरोपी वीरेंद्र माइनिंग से जुड़े सामान बेचने का काम करता है. मृतका हाउस वाइफ़ थी और 2013 में दोनों की शादी हुई थी.

यह भी पढे़ं-

लश्कर का आतंकी 'खरगोश' निकला हवामहल का 'वोटर', फर्जी आधार और वोटर आईडी से किया था खेल

रिटायर्ड फौजी पति की पलंग पर लाश, पत्नी के अवैध संबंध... कोटा में प्रेमी संग महिला की खूनी साजिश; ऐसे खुला राज