विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

कान्हा ग्रुप पर IT की रेड जारी, सामने आया 'खुफिया दीवार' का राज, आयकर विभाग को मिले अहम सबूत

कान्हा के संचालक नटवरलाल और उसके सहयोगियों के एक ठिकाने पर दीवार में स्ट्रांग रूम मिला था. पड़ताल पूरी होने के बाद टैक्स चोरी का पूरा हिसाब सामने आने की संभावना है.

कान्हा ग्रुप पर IT की रेड जारी, सामने आया 'खुफिया दीवार' का राज, आयकर विभाग को मिले अहम सबूत

जयपुर के मशहूर 'कान्हा ग्रुप' पर आयकर विभाग की कार्रवाई आज चौथे दिन भी जारी है. जयपुर के 26 और पूरे राजस्थान में 33 ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है. कल (शुक्रवार) कान्हा के संचालक नटवरलाल और उसके सहयोगियों के एक ठिकाने पर दीवार में स्ट्रांग रूम मिला था. तलाशी के दौरान मिली 'खुफिया दीवार' में छिपे जेवरात समेत कई सबूत बरामद हुए हैं. सुबह से रात तक, जब स्ट्रोंग रूम की पड़ताल की गई तो उसमें लगभग साढ़े 7 करोड़ की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद हुई है. इनकम टैक्स टीम ने करोड़ों की ज्वैलरी ज़ब्त कर लिया है. 

करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का सबूत आएगा सामने!

इनकम टैक्स टीम ने दीवार तोड़ी तो कई महत्वपूर्ण डिजिटल और अन्य सबूत मिले हैं. इसमें करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी और कैश लेन-देन का हिसाब मिला है. वहीं, आमेर में होटल ताज और कुंदन वन में भी इनकम टैक्स टीम रेड जारी है. कुंदन वन आलीशान शादियों के लिए जाना जाता है. पिछले तीन साल का रिकॉर्ड अब इनकम टैक्स टीम ने यहां से लिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

10 से अधिक बैंक लॉकर की तलाशी जारी

अब तक की कार्रवाई में क़रीब दो करोड़ रुपये कैश भी मिल चुका है. वहीं, करीब 10 से अधिक बैंक लॉकर अभी भी मिले हैं, जिनका मूल्यांकन जारी है. संभावना है कि उनमें ज्वेलरी और करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में कान्हा ग्रुप के ठिकाने पर जारी IT Raid में मिली 'खुफिया दीवार', अंदर छिपाए थे करोड़ों के जेवरात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com