विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

JLF-2025: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल आज से शुरू, जेएलएफ में नोबेल विजेताओं समेत कई हस्तियां करेंगी शिरकत

Rajasthan: इस फेस्टिवल में 103 देशों से मेहमान हिस्सा लेंगे. अलग-अलग विषयों पर 600 से अधिक वक्ता विचार व्यक्त करेंगे. 

Jaipur Literature Festival: देश का जाना-माना साहित्यिक आयोजन 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल' शुरू हो गया है. पांच दिवसीय यह फेस्टिवल 30 जनवरी से 3 फरवरी तक होटल क्लार्क्स, आमेर में होगा. जेएलएफ में 5 दिन तक देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी. केम्ब्रिज (इंग्लैंड) के प्रख्यात आणविक जीवविज्ञानी और 2009 के नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकट रामकृष्णन भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे. उनके अलावा उद्घाटन समारोह में नमिता गोखले, विलियम डेलरिम्पल और संजय के. रॉय, का संबोधन होगा. कार्यक्रम में बुकर अवॉर्ड विजेता गीतांजलि श्री भी वक्ता होंगी. इस फेस्टिवल में 103 देशों से मेहमान हिस्सा लेंगे. अलग-अलग विषयों पर 600 से अधिक वक्ता विचार व्यक्त करेंगे. इस 5 दिवसीय फेस्टिवल में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति भी हिस्सा होंगे.  

Latest and Breaking News on NDTV

आज कई सत्रों में उमड़ेगी भीड़

सुबह 11 बजे दरबार हॉल में 'गांधी : द मैन एंड महात्मा' पर बातचीत होगी. फ्रंट लॉन में बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री की मंदिरा नायर से बातचीत होगी. दोपहर 12 बजे जावेद अख्तर और अतुल तिवारी की चर्चा होगी. बैठक में 1 बजे नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से पुनीत रॉय बातचीत करेंगे. दोपहर 3 बजे चारबाग में पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ, राजेंद्र अमरनाथ की अमृत माथुर से बातचीत, 3 बजे ही फ्रंट लॉन में सुधा मूर्ति की मेरु गोखले और शाम 4 बजे गीतकार स्वानंद किरकिरे और शेखर रवजियानी गीतों पर बातचीत करेंगे. 

'उत्सव' रखी गई है जेएलएफ की सजावट की थीम 

इस बार जेएलएफ की सजावट की थीम 'उत्सव' रखी गई है. ऐसे में एंट्री से लेकर विभिन्न सेशन वाले वेन्यू की सजावट इसी थीम पर की गई है. इस बार फ्रेंड्स ऑफ फेस्टिवल और म्यूजिक स्टेज के टिकट के दाम कम किए गए हैं. पिछले साल म्यूजिक स्टेज की एक टिकट 950 रुपए की थी, जो इस साल 499 रुपए की रखी गई है. म्यूजिक इवेंट में जाने वालों को अलग-अलग तरह के व्यंजन और ड्रिंक्स के ऑप्शन होंगे.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 4 डिग्री तक बढ़ गया पारा, एक बार फिर पलटेगा मौसम; बारिश का अलर्ट भी जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com