विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2023

Jaipur Murder Case: जयपुर में होटल के बाहर SUV चढ़ाकर महिला की हत्या, सामने आया लाइव वीडियो

उमा मध्य प्रदेश की रहने वाले थी और जयपुर में इवेंट का काम करती थी. वह अपने मित्र राजकुमार के साथ जवाहर सर्किल क्षेत्र में आई थी. इस दौरान आरोपी मंगेश और उमा के बीच हॉट टॉक हुई. इसी के चलते आरोपी मंगेश ने राजकुमार और उमा पर गाड़ी चढ़ा दी.

Jaipur Murder Case: जयपुर में होटल के बाहर SUV चढ़ाकर महिला की हत्या, सामने आया लाइव वीडियो

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक पॉश इलाके में मंगलवार सुबह एक रेस्तरां के सामने विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी एसयूवी से एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस वारदात का लाइव वीडियो भी सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शराब के नशे में हुई नोंकझोंक

पुलिस के मुताबिक, उमा सुथार और राजकुमार सोमवार रात एसएल मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट-बार में गए थे. राजकुमार होटल में पार्टनर है. छत पर कुछ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद, राजकुमार और उमा रात करीब 11 बजे खाना खाने के लिए रेस्तरां में लौटे. आरोपी मंगेश भी वहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ड्रिंक कर रहा था. कुछ देर बाद उन्होंने कमेंट करना शुरू कर दिया. जब राजकुमार ने विरोध किया तो मंगेश ने कहा कि वह उसे पहले से जानता है. एक पुलिस अधिकारी ने राजकुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए कहा, 'इसके बाद चारों एक साथ बैठे और सामान्य बातचीत शुरू हुई. हालांकि, मंगेश ने उमा को छूने की कोशिश की.'

विवाद बढ़ने पर चढ़ा दी गाड़ी

सुबह करीब 5 बजे उमा और राजकुमार रेस्टोरेंट से निकले और उमा ने कैब बुक की. इसी बीच मंगेश और उसकी प्रेमिका भी वहां आ गये और उनसे विवाद करने लगे. पुलिस ने बताया कि लड़ाई बढ़ने पर मंगेश चला गया लेकिन जल्द ही अपनी एसयूवी में वापस आया और कैब का इंतजार कर रहे राजकुमार और उमा के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. पुलिस ने बताया कि रेस्तरां के कर्मचारी उन दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उमा की मौत हो गई, जबकि राजकुमार का अभी भी इलाज चल रहा है. पुलिस ने मंगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अपनी जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

अभी तक फरार है आरोपी मंगेश

जवाहर सर्किल थाना अधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि जयपुर में युवती की हत्या का एक और लाइव वीडियो आया सामने. आरोपी मंगेश अरोड़ा ने गाड़ी से कुचलकर कल उमा की हत्या की थी. उमा मध्य प्रदेश की रहने वाले थी और जयपुर में इवेंट का काम करती थी. वह अपने मित्र राजकुमार के साथ जवाहर सर्किल क्षेत्र में आई थी. इस दौरान आरोपी मंगेश और उमा के बीच हॉट टॉक हुई. इसी के चलते आरोपी मंगेश ने राजकुमार और उमा पर गाड़ी चढ़ा दी. इस घटना में उमा की मौके पर मौत हो गई. वहीं राजकुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलाहल हम सीसीटीवी के आधार पर आरोपी मंगेश की तलाश कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com