विज्ञापन

अगरबत्ती फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका, लगी भीषण आग; एक मजदूर झुलसा

मजदूरों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार माल और मशीनरी जलकर खाक हो गए. 

अगरबत्ती फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका, लगी भीषण आग; एक मजदूर झुलसा
अगरबत्ती फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई.

जयपुर के सामोद क्षेत्र के जाटावाली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक अगरबत्ती फैक्ट्री में सोमवार को अचानक बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. धमाके के साथ लगी आग ने कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर में रखे कच्चे और तैयार माल को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई, और पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

फैक्ट्री में काम कर रहे थे वर्कर  

घटना के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे. अचानक धमाके और आग लगने से मजदूरों में हड़कंप मच गया. हालांकि, मजदूरों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. इस दौरान एक मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गया, जिसे तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

दमकल की 7 गाड़ियां पहुंंचीं   

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई. इसके बाद आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल की करीब 7 गाड़‍ियों और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी. दमकलकर्मियों ने आग को आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से भी रोक लिया. 

फैक्ट्री परिसर में रखे थे गैस सिलेंडर 

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे. मजदूरों और कर्मचारियों ने समय रहते सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. अगर सिलेंडरों तक आग पहुंच जाती तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी. इस आगजनी की घटना में फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार माल और मशीनरी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: बारां की बेटी ॠषिना भारतीय वायु सेवा की बनी फ्लाइंग ऑफिसर, बोलीं- बचपन का सपना पूरा हो गया  

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close