Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीती रात मंगलवार रात एक कार में आग लगने का मामला सामने आया. घटना राजधानी के गांधी सर्किल के पास शाम 7:30 बजे हुई. जिसमें एक चलती टैक्सी कार में अचानक आग लग गई. कुछ ही मिनटों में कार आग के गोले में बदल गई. घटना के समय मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार ड्राइवर अमित डबास से घटना की जानकारी ली. साथ ही, फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
सर्विस कराकर लौट रहे थे तभी कार में लगी आग
मामले के बारे में थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि कार अमित नाम के व्यक्ति की है, जिसने इसे साल 2025 में खरीदा था. वह कार की सर्विसिंग कराकर ढाबों से लौट रहा था. कार में CNG किट लगी हुई थी. रास्ते में अचानक धुआं उठता देख उसने तुरंत कार रोक दी. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कुछ ही मिनटों में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते कार जलकर लोहे के मलबे में बदल गई. कार में आग लगने से गांधी सर्किल मार्ग पर यातायात प्रभावित होने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया, फिर जली हुई कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया.
पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
वही चालक अमित सोनी ने बताया कि वह अगर समय रहते कार से न निकलते तो उनका बचना मुश्किल था. उन्होंने फिलहाल संबंधित थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिससे कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा सके.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: रणथंभौर से सटे पुराने शहर में लेपर्ड का आतंक, CCTV में कैद हुआ मूवमेंट, दहशत में लोग