नीलगाय के तेवर देख पीछे हटा मशहूर लेपर्ड 'राणा', झालाना सफारी में पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया दुर्लभ नजारा

जयपुर के विश्व प्रसिद्ध झालाना लेपर्ड सफारी में मशहूर नर लेपर्ड 'राणा' और एक नीलगाय के बीच रोमांचक आमना-सामना देखने को मिला. नीलगाय के तेवर के बाद लेपर्ड पीछे हट गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर की झालाना लेपर्ड सफारी नीलगाय और पैंथर आमने-सामने.

जयपुर के विश्वप्रसिद्ध झालाना लेपर्ड सफारी में शनिवार (18 जुलाई) को वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को रोमांचकारी दृश्य देखने को मिला. मशहूर लेपर्ड 'राणा' और एक विशाल नीलगाय जलाशय पर आमने-सामने आ गए. इस पूरे घटनाक्रम को सफारी में मौजूद पर्यटकों ने अपने मोबाइल और कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नीलगाय अपने इलाके में अधिकार जताते हुए लेपर्ड को पीछे हटने पर मजबूर कर रही है.  

नीलगाय आक्रामक, टकराव के बजाय पीछे हटा लेपर्ड

कुछ मिनटों तक चले इस घटनाक्रम को जिसने भी देखा उसकी सांसें थम गईं. पानी की तलाश में नीलगाय सीधे उस जलस्रोत तक पहुंची, जहां पहले से लेपर्ड राणा मौजूद था. नीलगाय बिना घबराए पानी पीने लगी. पानी पीने के बाद उसने राणा की ओर आक्रामक अंदाज में बढ़ना शुरू किया. नीलगाय के तेज तेवर और आत्मविश्वास को देखते हुए राणा ने टकराव से बचना ही उचित समझा और धीरे-धीरे पीछे हट गया. कुछ क्षणों बाद वह वहां से दूर चला गया.

Advertisement

यहां देखें वीडियो

झालाना का सबसे बूढ़ा तेंदुआ है 'राणा'

झालाना लेपर्ड सफारी में झालाना में करीब 50 पैंथर है. यहां पर लोगों को सुबह-शाम दोनों समय सफारी कराई जाती है. राणा को झालाना का सबसे बूढ़ा तेंदुआ माना जाता है. इस चर्चित मेल लेपर्ड की साइटिंग पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण मानी जाती है. 

यह भी पढ़ेंः पीर बाबा के गुंबद पर जा बैठा पैंथर, आसपास के घरों से निकलकर लोग बनाने लगे वीडियो