विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2025

Rajasthan: NIA का अधिकारी बनकर जयपुर में दो दोस्तों का अपहरण करने वाले 5 फौजी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आरोपियों ने किडनैपिंग के बाद दोनों दोस्तों से 3 करोड़ रुपये की डिमांड की थी. तब पीड़ितों ने 50 लाख रुपये देने की बात कही थी. हालांकि मौका मिलते ही दोनों दोस्त उनकी पकड़ से फरार हो गए.

Rajasthan: NIA का अधिकारी बनकर जयपुर में दो दोस्तों का अपहरण करने वाले 5 फौजी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
जयपुर में दो दोस्तों के किडनैपिंग केस को पुलिस ने सुलझा लिया और आरोपी को जेल भेज दिया है. (सांकेतिक तस्वीर)

Rajasthan News: जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एक अपहरण के मामले में 5 फौजियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी दिल्ली में मिलिट्री इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं. आरोपियों ने खुद को NIA अधिकारी बताकर दो दोस्तों का अपहरण किया था. यह किडनैपिंग जयपुर के गौरव टावर से की गई थी, जहां से आरोपी दोनों पीड़ितों को भीलवाड़ा ले गए थे. पुलिस ने सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया और जेल भेज दिया.

पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

पीड़ित प्रभुलाल और पीएन डूडी ने बताया कि 28 जून को शाम 5 बजे वे अपने रेस्टोरेंट, हब फोर्टी, गौरव टावर, मालवीय नगर में बैठे थे. तभी आरोपी वहां पहुंचे और प्रभुमल को जबरन कार में बिठा लिया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों को कार में बैठाकर उनके मोबाइल और अन्य सामान निकाल लिए. आरोपियों ने खुद को NIA का अधिकारी बताया और NIA का कार्ड भी दिखाया. उन्होंने दोनों से कुछ फॉर्म भी भरवाए और खाली कागजों में हस्ताक्षर करवाए. इस दौरान उन्होंने 3 करोड़ रुपये की मांग की. पीड़ितों ने 50 लाख रुपये देने की बात कही, जिसके बाद आरोपी उन्हें भीलवाड़ा के हाईवे पर एक होटल में ले गए.

बचकर खेत में भाग गए आरोपी

पीड़ितों के फोन आने लगे, जिससे उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. इसी दौरान मौका पाकर पीड़ित सुशील और प्रभुमल खेतों में भाग गए. बाद में फोन कर उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज कराने से मना किया. इसके बाद दोनों किसी परिचित दोस्त के साथ जयपुर आ गए और 5 जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान जितेंद्र, विद्याधर, अनिल, ओम सिंह और मनोज के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें:- जोधपुर से बाड़मेर आ रही प्राइवेट बस में युवती से छेड़छाड़, फोन करने पर आए भाई से मारपीट की कोशिश

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com