विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Rajasthan Spa Center News: जयपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, 2 युवती समेत 5 गिरफ्तार, सामने आया वीडियो

Spa Center Jaipur: जयपुर पुलिस ने K3M स्पा और स्टार लक्जरी स्पा पर रेड मारने के बाद 2 युवती समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan Spa Center News: जयपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, 2 युवती समेत 5 गिरफ्तार, सामने आया वीडियो
चित्रकूट थाना इलाके में दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड का वीडियो वायरल हो गया है.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चित्रकूट इलाके में चल रहे दो स्पा सेंटर पर शनिवार सुबह पुलिस ने रेड मार दी. यह कार्रवाई अजमेर रोड पर स्थित एलिमेंट्स मॉल के K3M स्पा और सेक्टर-1 में स्थित स्टार लक्जरी स्पा सेंटर पर हुई, जहां से 2 युवती समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे अब पूछताछ की जाएगी. 

स्पा सेंटर के संचालक-मालिक गिरफ्तार

पुलिस ने एलीमेंट्स मॉल स्थित K3M स्पा सेंटर के संचालक दिलखुश सिंह (21) और मालिक रिहाना तथा सेक्टर 1 चित्रकूट स्थित स्टारलाईन स्पा सेंटर के संचालक बहादुर सिंह (23) को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा, सक्षम (21) नामक एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.

मसाज की आड़ में अवैध गतिविधियों का संचालन

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. जब पुलिस ने छापेमारी की, तो दोनों स्पा सेंटरों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. इस कारण पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की.

अधिकारियों का कहना है कि आगे भी शहर में स्पा सेंटरों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी स्पा सेंटर के बारे में शिकायत है, तो वे पुलिस को सूचित करें.

ये भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री से तारीफ सुनकर गदगद हुए किरोड़ी लाल मीणा, बोले- दगा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com