Jaipur: सीवरेज में सफाईकर्मियों की मौत पर खाचरियावास ने खड़े किए सवाल, मृतक के परिजनों के लिए 1 करोड़ मुआवजे की डिमांड

जयपुर में सीवरेज सफाई के दौरान दो वाल्मीकि बच्चों की मौत के लिए पूर्व मंत्री ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने सवाल किया कि जब सीवरेज में सफाई के लिए कर्मचारियों को उतारना गैर-कानूनी है तो फिर ऐसा क्यों हो रहा है?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टीकाराम जूली और खाचरियावास मौके पर पहुंचे.

राजधानी जयपुर में 2 सफाईकर्मियों की मौत का मुद्दा गरमा गया है. सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान दोनों मजदूरों की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को आड़े हाथ लिया और मुआवजे की भी मांग की. उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा और मृतक परिवार के अन्य बच्चों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है. खाचरियावास रात्रि में कांवटिया अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि सीवरेज में उतरने से दो मजदूरों की मौत के लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है. साथ ही सीवरेज में मजदूरों को उतारने पर भी सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेता ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी. 

एक को बचाने उतरे दूसरे मजदूर की भी मौत

उन्होंने आरोप लगाया कि कानून के अनुसार सफाई कर्मचारियों को सीवरेज में उतारना वर्जित है, फिर भी उन्हें मैनहोल में उतारकर काम कराया जा रहा था. एक मजदूर कर्मचारी सीवरेज में उतरकर काम कर रहा था और बाहर नहीं निकल पाया. दूसरा मजदूर उसे बचाने के लिए नीचे उतरा, जिसमें दोनों की दम घुटने से मौत हो गई.

Advertisement

खाचरियावास की चेतावनी

इस दौरान, खाचरियावास और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली वाल्मिकी समाज के लोगों से मिले. पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, "सरकार वाल्मिकी समाज की मांगों पर ध्यान दे. अगर एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और नौकरी नहीं देती तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और पूरे समाज के साथ खड़ी होगी." उन्होंने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी सख्त मांग की. 

यह भी पढ़ेंः मौसम का ये कैसा खेल! जैसलमेर और बाड़मेर में लू से बेहाल लोग, चूरू, झुंझुनूं, और अलवर में बारिश का अलर्ट