विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम का ये कैसा खेल! जैसलमेर और बाड़मेर में लू से बेहाल लोग, चूरू, झुंझुनूं, और अलवर में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 18 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जबकि कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है.

Rajasthan Weather: मौसम का ये कैसा खेल! जैसलमेर और बाड़मेर में लू से बेहाल लोग, चूरू, झुंझुनूं, और अलवर में बारिश का अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI)

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव एक्टिव होने से बीते दिन बारिश देखने को मिली. शनिवार (18 अप्रैल) को राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने या बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है. हालांकि कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज (18 अप्रैल) कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी का असर दिख रहा है. 

इन इलाकों में हीटवेव 

पश्चिमी और उत्तरी जिलों में हीटवेव का प्रकोप जारी है, जहां तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच रहा है. जयपुर समेत कई शहरों में दिन गर्म और रातें भी गर्म बनी हुई हैं. मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी.

सिरोही में सबसे कम 19.8 डिग्री तापमान

राज्य में सर्वाधिक तापमान चूरू में 43 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि पिलानी में 41.6 डिग्री और बाड़मेर में 42.9 डिग्री तक पारा पहुंचा. सिरोही में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री और पाली में 22.6 डिग्री है. 

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. शनिवार (18 अप्रैल) को चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, अलवर और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा चलने की संभावना है. कहीं-कहीं पर तेज हवाएं भी चल सकती है.

यह भी पढ़ेंः रिश्वत कांड में फंसी SDM काजल मीणा का IIT से RAS टॉपर तक का सफर, 2 साल की नौकरी के बाद अब जेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com