Rajasthan: जयपुर में कलयुगी बेटों ने जमीन बेचने के फैसले पर पिता पर बरसाए लात-घूंसे, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Rajasthan News: जयपुर के रेनवाल थाना इलाके के गुमानपुरा गांव में कल देर रात (रविवार, 23 फरवरी) एक पारिवारिक झगड़े में दो बेटों ने अपने पिता की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jaipur Crime News
NDTV

Jaipur News: जयपुर जिले के रेनवाल थाना इलाके के गुमानपुरा गांव में कल देर रात (रविवार, 23 फरवरी) एक पारिवारिक झगड़े ने भयानक रूप ले लिया. कथित तौर पर जमीन बेचने के झगड़े में दो बेटों ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.रेनवाल  पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. 

जमीन बेचने को लेकर नाराज थे दोनों बेटे

पुलिस ने मामले की जानकारी दी. मृतक की पत्नी ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है.  उसने अपने दोनों बेटों शंकर और अमर पर अपने पिता उमेश सिंह की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक ने हाल ही में अपनी जमीन बेचने का फैसला किया था, जिससे उसके दोनों बेटे अपने पिता से बहुत नाराज थे.

लात-घूंसों से पीटकर की पिता की हत्या

बीती रविवार रात को दोनों घर पर बैठकर शराब पी रहे थे, तभी अचानक अपने पिता को देखकर दोनों अपना आपा खो बैठे. दोनों ने मिलकर पिता को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी बेटो की तलाश में जुटी पुलिस

मामले को लेकर की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेश कंवर ने बताया कि सोमवार को परिवार वालों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. जिसके तहत पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है. पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं और कई जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है.अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 20 रुपए के पान मसाला के पैकेट में 4 लाख की केसर कैसे? सलमान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें