Video: स्टंटबाजी का खुमार पड़ा भारी, हाथ छोड़कर बाइक चलाने वाली युवती पर पुलिस का एक्शन

जयपुर में रील के चक्कर में यातायात नियमों को नहीं मानना एक युवती को महंगा पड़ गया. चलती बाइक पर हाथ छोड़कर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने युवती का चालान काटकर सख्त चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर में रील के चक्कर में यातायात नियमों को नहीं मानना एक युवती को महंगा पड़ गया.

Rajasthan News: राजस्थान में सड़कों पर स्टन्ट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है. वहीं अब प्रदेश की राजधानी एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती द्वारा तेज रफ्तार बाइक पर दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है.

हवा में हाथ और रील का जुनून

राजधानी जयपुर में एक युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वायरल वीडियो में युवती चलती हुई तेज रफ्तार बाइक पर न केवल दोनों हाथ छोड़कर स्टंट कर रही थी बल्कि वह चलती बाइक पर खड़ी भी हो गई. यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाला यह वीडियो जैसे ही पुलिस के पास पहुंचा, विभाग तुरंत हरकत में आ गया.

Advertisement

पुलिस की 'स्पेशल रील' ने सिखाया सबक

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में न केवल युवती को ढूंढ निकाला, बल्कि उसका भारी भरकम चालान भी काटा. दिलचस्प बात यह है कि पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक 'बिफोर और आफ्टर' वीडियो साझा किया है. इसमें एक तरफ युवती स्टंट करती दिख रही है और दूसरी तरफ वह पुलिस के सामने खड़ी अपनी गलती पर कार्रवाई का सामना कर रही है.

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़कों पर स्टंटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. युवती को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की कड़ी चेतावनी दी गई है. जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चंद लाइक और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें. अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह के स्टंट करते हुए पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: भिवाड़ी में भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, हालत नाजुक