विज्ञापन

भीषण गर्मी में टूट गए सारे रिकॉर्ड, 'आग का दरिया' बना जैसलमेर, लोग घरों में कैद

जैसलमेर में पारा 46 डिग्री पहुंच गया है. सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. हालांकि, अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

भीषण गर्मी में टूट गए सारे रिकॉर्ड, 'आग का दरिया' बना जैसलमेर, लोग घरों में कैद
फाइल फोटो.

अप्रैल का महीना पूरा बीता भी नहीं और गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. जैसलमेर में पारा 46 डिग्री पार कर चुका है. रविवार (27 अप्रैल) को जैसलमेर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. ऐसा लगता है जैसे शहर में 'कर्फ्यू' लगा हो. तेज धूप और झुलसाती गर्म हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है. 

बाजार भी सूने पड़े

हर गुजरते दिन के साथ ही तापमान बढ़ता जा रहा है. करीब 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू ने हर किसी को तपाकर रख दिया है. दोपहर में बाजार पूरी तरह सूने पड़े हैं और दुकानदार भी चिंतित हैं. हालांकि, सुबह और शाम के कुछ घंटे राहत जरूर हैं, लेकिन इस बीच भी लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं.   

भीषण गर्मी में चौक-चौराहे से लेकर सड़क तक सन्नाटा छाया हुआ है.

चौक-चौराहे से लेकर सड़क तक सन्नाटा छाया हुआ है.

कल से मिल सकती है राहत 

हालांकि, राहत की एक हल्की उम्मीद नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके असर से जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी, हल्की बूंदाबांदी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे पिछले कई दिनों से जारी भीषण लू से कुछ राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ेंः "दोपहर 12 बजे विधानसभा में RDX बम फटने वाले हैं, सभी VIP को तुरंत बाहर निकालें", धमकी भरा संदेश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close