विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2025

जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई, 40 लाख का स्मैक बरामद, SP ने बताया कई दिन से थी नजर फिर...

Jaisalmer Drugs Smuggling: NDPS की बड़ी कार्रवाई 40 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया. मुख्य आरोपी ने अपने रिश्तेदार की नौकरी छुड़वाकर यह काम देखने के लिए गुजरात से बुलाया था. 

जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई, 40 लाख का स्मैक बरामद, SP ने बताया कई दिन से थी नजर फिर...
जैसलमेर ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार आरोपी

Jaisalmer Smack Seized: देश की पश्चिमी सरहद पर बसे जैसलमेर जिले में नशे का करोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के तहत जैसलमेर में DST टीम ने NDPS एक्ट के तहत स्मैक की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार भी किया है. ASP सुधीर चौधरी के निर्देशों पर DST प्रभारी भीमराव सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुलिस लाइन कच्ची बस्ती स्थित एक दुकान पर छापा मारा. इस कार्रवाई के दौरान गुलाब सिंह के कब्जे से 177.43 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है. गुलाब सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

नौकरी छुड़वाकर स्मैक का धंधा करने बुलाया रिश्तेदार

SP सुधीर चौधरी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है. मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है, वहीं उससे आगे की चैन को पकड़ने के लिए भी हम विस्तार से जांच कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार जो आरोपी पकड़ा गया है वो मुख्य आरोपी का रिश्तेदार था और गुजरात में 15 हजार रुपये महीने में एक प्राइवेट जॉब करता था. मुख्य आरोपी ने गुलाब सिंह को यह कहकर बुलाया था कि गुजरात जितनी ही सैलरी में आपको जैसलमेर में दे दूंगा. आप मेरी दुकान पर बैठकर यह छोटी-छोटी स्मैक की पुड़िया बेचे.

पुलिस को कई दिन से मिल रही थी सूचना

SP ने बताया कि लगातार इस दुकान पर पुड़िया बिकने की सूचना मिल रही थी. लेकिन हमारा प्रयास था कि जब कोई बड़ी खेप स्मेक या MD आए तो तब हम कार्रवाई करें और 18 जनवरी को सूचना मिली तो हमारी कोतवाली थाना की टीम और DST टीम ने कार्रवाई की. 

जैसलमेर में स्मैक और MD के बढ़ते प्रचलन को लेकर जिला पुलिस काफी गंभीर है. इस साल 2025 में हम प्रयास करेंगे की अवेयरनेस और कार्यवाहियों के माध्यम से युवा वर्ग नशे की तरफ ना जाए.वही पुलिस लाइन बस्ती में स्मैक बिक्री पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा.

स्मैक का सोर्स खंगालने में जुटी पुलिस

कार्यवाहक प्रभारी कोतवाली थाना अल्ताफ हुसैन ने बताया कि 18 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर गुजरात के कच्छ का रहने वाला आरोपी गुलाब सिंह के पास से करीब 177 ग्राम समेक बरामद की गई है. आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह स्मैक कहां से आया. वहीं जनता से अपील करते है कि इस तरह के अपराधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देकर इन्हें उजागर करें.

ये भी पढ़ें- 154 करोड़ 55 लाख रुपये के ड्रग्स जब्त, भारत पाक सीमा पर 467 कार्रवाई, तस्करों के नेटवर्क ध्वस्त करने की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com