टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में पिता ने तोड़ा दम; दोनों बेटियां घायल

जालोर के दादाल-बागोड़ा हाईवे पर टेम्पो और बाइक की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में घायल मंगलाराम को सांचौर रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मृतक मंगलाराम

जालोर में दादाल-बागोड़ा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. टेम्पो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. जबकि उसकी दो बेटियां घायल हैं. दोनों लड़कियों प्रीति और नीतू को हल्की चोटें आई हैं. 

सामने से आ रहे टेंपो ने मारी टक्कर 

दादाल निवासी मंगलाराम पुत्र ताराजी पुरोहित अपनी दो बेटियों प्रीति और नीतू के साथ बाइक पर सवार होकर बागोड़ा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दादाल फांटा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. 

Advertisement

मंगलाराम को किया रेफर, रास्ते में तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े. डॉक्टरों ने मंगलाराम को गंभीर हालत में सांचौर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लड़कियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. 

पुलिस ने जांच शुरू की

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. मृतक का शव बागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर टेम्पो चालक की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ेंः ENT डॉक्टर्स देंगे नकल रोकने की ट्रेनिंग, SI भर्ती परीक्षा से पहले पुलिसकर्मियों को मिलेगा खास प्रशिक्षण