राज्यपाल ने 15वीं राजस्थान विधानसभा अधिवेशन का किया सत्रावसान

राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उपखंड (क) के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए दो अक्टूबर को पंद्रहवीं राजस्थान विधानसभा के अष्टम अधिवेशन का सत्रावसान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
कलराज मिश्र (फाइल फोटो)
जयपुर:

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान की पंद्रहवीं विधानसभा के आ‍ठवें सत्र का सोमवार को सत्रावसान कर दिया. राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उपखंड (क) के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए दो अक्टूबर को पंद्रहवीं राजस्थान विधानसभा के अष्टम अधिवेशन का सत्रावसान किया है.

एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई. राजस्थान की पंद्रहवीं विधानसभा के 23 जनवरी को शुरू हुए आठवें सत्र में कुल 30 बैठकें हुईं. बयान के मुताबिक 21 मार्च को 22 बैठकों के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी थी.

Advertisement

उसमें बताया गया है कि 14 जुलाई को अष्ठम सत्र की कार्यवाही पुन: शुरू हुई और आठ बैठकों के बाद दो अगस्त को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई थी.