Jaipur: JDA ने बना ली लिस्ट, जयपुर में अगले कुछ महीनों में इन सड़कों पर चलेंगे बुलडोज़र

पिछले साल गोपालपुरा बाइपास रोड और हाल ही में सिरसी रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान में मिली कामयाबी के बाद JDA को उम्मीद है कि वो जयपुर की दूसरी सड़कों से भी अतिक्रमण हटाने में सफल रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
JDA सबले पहले सांगानेर रोड और गोपालपुरा बाइपास के चौड़ीकरण का काम करेगा
NDTV

Jaipur News: जयपुर में अक्सर कुछ समय पर अतिक्रमण हटाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का अभियान चलता है. इस सप्ताह 26 मई, सोमवार को भी जेडीए ने जयपुर के खातीपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की थी. इस दिन झारखंड तिराहे से लेकर 200 फीट बायपास तक अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलाया गया था. सड़क चौड़ीकरण के तहत की गई इस कार्रवाई में कई पक्के मकान, दुकानों के छज्जे और दीवारों को ध्वस्त किया गया. प्राधिकरण अगले कुछ महीनों में ऐसी और भी कार्रवाइयां करनेवाला है जिसके लिए उसने लिस्ट बना ली है.

JDA की लिस्ट में जयपुर की मुख्य सड़कें शामिल

जेडीए ने राजधानी की सड़कों को चौड़ा करने के लिए एक योजना बनाई है. अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जेडीए ने इन सड़कों की एक लिस्ट बनाई है.

Advertisement

इस लिस्ट में जयपुर की इन सड़कों के नाम हैं - सांगानेर रोड, हसनपुरा रोड, सिरसी रोड, कलवार रोड, महल रोड, अर्जुन नगर में 80 फीट रोड, गोपालपुरा बाइपास रोड और झालना बाइपास रोड.

(अप्रैल में JDA ने झारखंड महादेव मोड़ से 200 फीट बाईपास तक अतिक्रमण हटाया था) 

कामयाबी की उम्मीद

अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पिछले साल गोपालपुरा बाइपास रोड और हाल ही में सिरसी रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान में मिली कामयाबी के बाद उन्हें उम्मीद है कि वो शहर की दूसरी सड़कों से भी अतिक्रमण हटाने में सफल रहेंगे.

एक अधिकारी ने कहा,"अतिक्रमण करनेवाले ज़्यादातर लोग कोई ना कोई दस्तावेज़ दिखाते हैं, लेकिन हाल के समय में देखा गया है कि अदालतें अतिक्रम हटाने के पक्ष में ही आदेश देती हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि अदालतें, और ख़ास तौर पर हाई कोर्ट का रवैया जेडीए की योजना को लेकर समर्थन वाला है.

अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर बढ़ते यातायात की वजह से अतिक्रमण को हटाना समय की ज़रूरत बन चुका है. एक अधिकारी ने कहा,"हम सबसे पहले सांगानेर रोड और गोपालपुरा बाइपास पर ध्यान देंगे. हम इन सड़कों पर अगस्त तक दो एलिवेटेड रोड बनाएंगे."

Advertisement

ये भी पढ़ें-: Rajasthan: पुलिस का पड़ा डंडा तो प्रदेश छोड़कर भागने लगे बजरी माफिया, अवैध खनन के चलते चंबल हुई छलनी

Topics mentioned in this article