विज्ञापन

झालावाड़ में चलती गाड़ी बनी आग का गोला, झिरनिया घाटी में धू-धू कर जली बोलेरो, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Rajasthan News: झालावाड़ में कोटा रोड पर झिरनिया घाटी में चिलचिलाती धूप में एक बोलेरो कार में अचानक आग लग गई. ड्राइवर ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई.

झालावाड़ में चलती गाड़ी बनी आग का गोला, झिरनिया घाटी में धू-धू कर जली बोलेरो, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Jhalawar, Fire Accident News
NDTV

Jhalawar Fire Accident News: राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है. झालावाड़ जिले के कोटा रोड स्थित झिरनिया घाटी पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक चलती बोलेरो गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई, जिससे हाईवे पर हड़कंप मच गया.

धुआं उठा और देखते ही देखते भंगार बनी गाड़ी

जानकारी के अनुसार, बोलेरो गाड़ी कोटा रोड से झालावाड़ की ओर आ रही थी. जैसे ही कार झिरनिया घाटी के पास पहुंची, तभी अचानक बोनट से धुआं उठने लगा. ड्राइवर कुछ समझ पाता देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया.

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी के अनियंत्रित होने से पहले ही तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो परिणाम घातक हो सकते थे.  घटना के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, बोलेरो गाड़ी पूरी तरह जलकर लोहे के जले भंगार में तब्दील हो चुकी थी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गर्मी के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है.

गर्मी का कहर और मशीनी खराबी

गनीमत रही कि हादसे के वक्त गाड़ी में अन्य सवारियां मौजूद नहीं थीं. अत्यधिक गर्मी के कारण इंजन ओवरहीट (Overheat) हो गया या शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: जयपुर में शादियों के सीजन से पहले सोना हुआ सस्ता, ₹1,390 की बड़ी गिरावट आई, जानें 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close